जब खेतों में पहुंचीं सचिन की पत्‍नी अंजलि, किसानों को सुनाए पति के किस्‍से

अहमदनगर। पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि तेंदुलकर ने महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के एक गांव में अचानक पहुंच के सभी को चौंका दिया। अंजलि वहां अपनी बहन के साथ आई थीं और दोनों के ही आने की किसी को कानो-कान खबर नहीं थी। अंजलि अपनी निजी गाड़ी से खास किसानों से मिलने के लिए इस गांव में पहुंची थीं।

खेतों में पहुंचीं सचिन की पत्‍नी अंजलि, सुनाए पति के किस्से

अंजलि और उनकी कजिन क्लेया चंदमल जब गांव में पहुंचे तो उन्हें देखने लोगों का जमावड़ा लग गया। अंजलि को अपने बीच पाकर किसान काफी खुश थे। अंजलि ने न केवल किसानों से घंटों बातें की बल्कि उन्हें सचिन के कई किस्से भी सुनाए।

अंजलि की बहन क्लेया वहां किसानों को एक हफ्ते से ऑर्गेनिक फार्मिंग पर ट्रेनिंग दे रही हैं। अंजलि ने भी क्लेया के साथ मिलकर किसानों को आर्गेनिक खेती के कई फायदे बताए। अंजलि ने किसानों के साथ मिलकर खाना भी खाया।

किसानों ने अंजलि से गुहार लगाई की वो सचिन तक उनकी परेशानियां पहुंचा दें। इस पर अंजलि ने उनसे वादा किया कि वो अगली बार मास्टर ब्लास्टर को अपने साथ जरूर लाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+