HappyBirthdaySRK: बॉलीवुड के किंग को क्रिकेट के भगवान का सलाम, वीरू का भी दिखा जुदा अंदाज

मुंबई। आज हिंदी सिनेमा के किंग यानी शाहरुख खान का 53वां जन्मदिन है, आम से लेकर खास तक हर कोई बॉलीवुड के बादशाह को अपने अंदाज में याद कर रहा है, बधाईयों का सिलसिला जारी है लेकिन क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर और टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने शाहरुख को बेहद ही अलग अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं, जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया है।

'भगवान' ने 'बादशाह' को कुछ ऐसे किया याद

शाहरुख खान के लिए सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया है कि 'राज' और 'राहुल' नाम के लोग तब तक चार्मिंग नहीं लग सकते जब तक उनके अंदर शाहरुख जैसी थोड़ी बहुत अदा न हो। आने वाले साल के लिए शाहरुख को बहुत-बहुत बधाई। आपको बता दें कि शाहरूख की कई हिट फिल्मों मे उनका नाम राज या राहुल रहा है।

नजबगढ़ के नवाब का जुदा अंदाज

सचिन के साथ कई यादगार पारियां खेल चुके नजबगढ़ के नवाब वीरेंद्र सहवाग ने भी बिल्कुल अलग ढंग से शाहरुख को बर्थडे विश किया है, उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि आपको हमेशा सफलता और खुशियां मिलें, इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में एक बार मैं किंग पेयर (दोनों पारियों में पहली गेंद पर आउट) हुआ था। तब मैंने सोचा था कि इसे आर्यभटृ को समर्पित करना चाहिए मगर आज मैं इसे आपको डेडीकेट करता हूं। हैप्पी बर्थडे।'

शाहरुख की आने वाली मूवी का नाम 'जीरो'

शाहरुख की आने वाली मूवी का नाम 'जीरो'

आपको बता दें सहवाग ने ऐसा इसलिए लिखा क्योंकि शाहरुख की आने वाली मूवी का नाम 'जीरो' है, जिसका ट्रेलर आज शाम रिलीज होने वाला है, फिल्म में शाहरुख खान एक बौने की भूमिका में हैं, जो मेरठ से लंदन पहुंच जाता है। फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+