सचिन पायलट ने कांग्रेस विधायक मलिंगा को भेजा लीगल नोटिस, 35 करोड़ के ऑफर का लगाया था आरोप
जयपुर। राजस्थान में सियासी पारा चरम सीमा पर है, ताजा घटनाक्रम में सचिन पायलट ने अपने ऊपर बीजेपी में जाने के लिए पैसों की पेशकश करने के आरोप लगाने वाले कांग्रेस के विधायक को कानूनी नोटिस भेजा है, खबर है कि सचिन पायलट ने विधायक गिरिराज सिंह मलिंगा को कानूनी नोटिस भेजा है, पायलट का कहना है कि विधायक ने उनके खिलाफ झूठे और द्वेषपूर्ण बयान दिए हैं और उनकी इमेज खराब करने की कोशिश की है।
Recommended Video

गौरतलब है कि गिरिराज सिंह मलिंगा ने सोमवार को कहा था कि तत्कालीन उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने उनसे पार्टी छोड़कर बीजेपी में जाने के बारे में चर्चा की थी और इसके लिए उन्हें 35 करोड़ रु देने की भी कोशिश की थी लेकिन उन्होंने पायलट की बात नहीं मानी थी।
सचिन पायलट ने मंलिगा को बताया झूठा
जिस पर सचिन पायलट ने मंलिगा की सारी बातों को झूठा करार दिया है, उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोप को 'आधारहीन व अफसोसजनक' बताते हुए खारिज कर दिया और कहा था कि विधायक से यह बयान दिलवाया गया है और इसलिए वो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।
हाई कोर्ट अब 24 जुलाई को फैसला सुनाएगा
मालूम हो कि राजस्थान के सियासी घटनाक्रम पर हाई कोर्ट अब 24 जुलाई को फैसला सुनाएगा। मंगलवार को उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट गुट की याचिका पर दोपहर दो बजे हुई सुनवाई में उच्च न्यायालय ने स्पीकर को तब तक के लिए विधायकों पर कार्रवाई नहीं करने को कहा है, जिसके बाद सीएम अशोक गहलोत ने भी अपने समर्थक विधायकों की तारीफ करते हुए कहा कि आपको अभी कुछ दिन और होटल में रहना पड़ सकता है।
राजस्थान में जारी है सियासी संग्राम
बता दें कि अपनी ही पार्टी के खिलाफ बागी तेवर अपनाने वाले सचिन पायलट को डिप्टी सीएम और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से हटाने के बाद कांग्रेस ने विधानसभा से भी अयोग्य घोषित करा दिया था। विधानसभा स्पीकर ने सचिन पायलट समेत कांग्रेस के 19 बागी विधायकों को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में अयोग्य ठहराने के लिए नोटिस भेजकर जवाब मांगा था। इस नोटिस के खिलाफ पायलट ग्रुप ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया जिस पर हाईकोर्ट में कल सुनवाई पूरी हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications