Sachin Pilot: इस महिला सरपंच के क्रश हैं तलाकशुदा सचिन पायलट, नैना झोरड़ ने इंटरव्यू में खोले दिल के सारे राज
Sachin Pilot Naina Jhorda: कांग्रेस नेता सचिन पायलट का पत्नी सारा पायलट से तलाक हो चुका है। तलाक के बाद सचिन पायलट की जिंदगी में कोई और महिला की एंट्री हुई है या नहीं? इसका जवाब तो वे ही जानते हैं, मगर सोशल मीडिया के जरिए अब जमाना यह जान गया है कि एक महिला सरपंच सचिन पायलट को दिल से पसंद करती है। उनसे मिलना चाहती है। नाम है नैना झरोड़।
दरअसल, महिला सरपंच नैना झरोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रही है कि सचिन पायलट उनके क्रश थे और अभी भी हैं। मिलने का मौका मिला तो वे पायलट से जरूर मिलना चाहेंगीं। नैना झोरड़ ने सचिन पायलट को पसंद करने की वजह भी बताई है।

कांग्रेस नेता सचिन पायलट राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम व राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे हैं। वर्तमान में सचिन पायलट राजस्थान के टोंक से कांग्रेस विधायक हैं जबकि नैना झोरड़ हरियाणा के सिरसा जिले की बनी ग्राम पंचायत से सरपंच व इनेलो महिला प्रकोष्ठ (सिरसा) की जिला अध्यक्ष हैं।
हरियाणा के एक यूट्यूब चैनल पर पॉडकास्ट में बात करते हुए बणी सरपंच नैना झोरड़ ने कहा कि 14 साल की उम्र में उनके क्रश सचिन पायलट थे। आज भी हैं। वजह यह है कि सचिन पायलट सौम्य, सहज, सुंदर और शांत हैं।
इंटरव्यू में नैना झोरड़ आगे कहती हैं कि वो कभी सचिन पायलट से नहीं मिल पाई हैं, लेकिन उम्मीद है कि कभी मिलूंगी जरूर। वे अगर बणी गांव में अचानक भी आ गए तो मिलने जरूर जाऊंगी।'
नैना झोरड़ का जन्म राजस्थान में हनुमानगढ़
किसान परिवार से ताल्लुक रखने वालीं नैना झोरड़ ने बताया कि वे मूलरूप से राजस्थान के हनुमानगढ़ की रहने वाली हैं। यहीं पर जन्मीं व पली-बढ़ीं। एक बड़ी बहन हैं। साढ़े चार पहले मां का निधन हो चुका है। नैना के एक बेटा व एक बेटी है। बेटी ने न्यूजीलैंड से मास कम्युनिकेश की डिग्री ली है।
नैना झोरड़ का शादी, बचपन में तय हुआ रिश्ता
हरियाणा के सिरसा निवासी संजीव झोरड़ से शादी का किस्सा शेयर करते हुए नैना कहती हैं कि 'मेरी बड़ी बहन की शादी हुई तब मैं छठी कक्षा में पढ़ती थी। मेरे पति संजीव व अपने मामा के साथ किसी रिश्तेदारी के चलते बारात में आए थे। मामा ने संजीव झोरड़ (बबलू) से मजाक में बोला कि इस लड़की (नैना) से तेरी शादी करवा दूं।' फिर इत्तेफाक तो देखिए शादी संजीवन से ही हुई।

नैना झोरड़ की राजनीति में एंट्री
नैना झोरड़ कहती हैं कि राजनीति उसे विरासत में मिली है। नाना जिला प्रमुख रह चुके हैं। बचपन में ननिहाल में रहा करती थी। तब नाना को राजनीति करते करीबी से देखा।
राजनीति की खबरों में बचपन से ही दिलचस्पी थी। जब अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार गिरी थी तब रात तक 3 बजे तक लोकसभा की कार्रवाई देखी थी। मेरे पसंदीदा नेता अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार गिरने पर खूब रोना आया था।
पूर्व सीएम के पैरों में रख दिया था दुपट्टा
हरियाणा में नैना झोरड़ की छवि दबंग महिला सरपंच की है। केंद्र सरकार में आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर हरियाणा के मुख्यमंत्री थे। तब 15 मई 2023 को मनोहर लाल खट्टर जनसुनवाई कार्यक्रम में बणी ग्राम पंचायत में आए थे।
नैना झोरड़ ने बताया कि उस वक्त उनके पति पर जानलेवा हमला हुआ था। पति पर 452 लगा दी गई थी। अंधे कानून के खिलाफ और पति के लिए न्याय की लड़ाई लड़ी। उसमें मनोहर लाल खट्टर के पैरों में दुपट्टा रख दिया था।
वो स्टंट नहीं था। मजबूरी में करना पड़ा, क्योंकि राजनीति का गलत इस्तेमाल हो रहा था। गांव की समस्याओं के समाधान व पति पर दर्ज झूठे मामलों में न्याय के लिए सीएम के सामने दुपट्टा डाला था। यह मामला हरियाणा में काफी सुर्खियों में रहा था।

पाकिस्तान को नहीं मानतीं दुश्मन
नैना झोरड़ कहती हैं कि वे पाकिस्तान को दुश्मन नहीं मानती हैं। वहां की जनता भी हमारी तरह ही है। वो भी महंगाई और बेरोजगारी से परेशान हैं। हमारे दुश्मन नहीं है। पाकिस्तान को जानने और वहां जाकर घूमने का शौक है।
सचिन पायलट का तलाक कब हुआ?
कांग्रेस नेता पायलट सचिन पायलट का पत्नी सारा से तलाक कब व क्यों हुआ? डेट व वजह कभी सामने नहीं आई, मगर राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में सचिन पायलट ने टोंक से पर्चा भरा तो उनके तलाक का खुलासा हुआ था।
सचिन पायलट ने चुनाव हलफनामे सचिन पायलट ने खुद को तलाकशुदा बताया है जबकि टोंक विधानसभा सीट से ही साल 2018 में पर्चा भरते समय हलफनामे में सचिन पायलट ने पत्नी के कॉलम में सारा पायलट का नाम लिखा था।

सचिन पायलट व सारा पायलट ने की थी लव मैरिज
बता दें कि सारा और सचिन विदेश में पढ़ाई करते समय एक-दूसरे के नजदीक आए थे और साल 2004 में दोनों ने लव मैरिज कर ली थी। इस शादी से सारा के परिवार वाले खुश नहीं थे। सारा जम्मू कश्मीर के दिग्गज नेता व पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला की बेटी हैं।

सचिन पायलट के बेटे व माता-पिता
सारा और सचिन पायलट के दो बेटे हैं, जिनका नाम आरन और विहान है। टोंक चुनाव के हलफनामे में सचिन पायलट ने दोनों बेटों को खुद पर आश्रित बताया है। सचिन पायलट का जन्म 7 सितंबर 1977 को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हुआ। लंबे समय से माता-पिता के बाद सचिन पायलट राजस्थान कांग्रेस में सक्रिय हैं।

सचिन पायलट के पिता राजेश पायलट राजस्थान के दौसा से कई सांसद व केंद्र में मंत्री रहे। 11 जून 2000 को जयपुर के पास सड़क हादसे में राजेश पायलट का निधन हो गया था। उनके निधन के बाद सचिन पायलट की मां रमा पायलट दौसा की सांसद बनीं।
यह भी पढ़ें- Sachin Pilot Divorce Reason: सचिन पायलट-सारा अब्दुल्ला की लव स्टोरी से लेकर तलाक तक की पूरी कहानी












Click it and Unblock the Notifications