कंपनी को अलविदा कह सकते हैं फ्लिपकार्ट के को फाउंटर सचिन बंसल
बताया जा रहा है कि वॉलमार्ट इस डील के ज्यादा करीब है। सूत्रों के मुताबिक सचिन बंसल फ्लिपकार्ट में अपनी हिस्सेदारी बेचने के लिए तैयार नहीं है
Recommended Video

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी ईकॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट के को फाउंटर कंपनी का साथ छोड़ सकते हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक कंपनी के को-फाउंडर और एग्जेक्यूटिव चेयरमैन सचिन बंसल ने फ्लिपकार्ट को अलविदा कहने का मन बना लिया है। आपको बता दें कि अमेरिका की बड़ी रिटेल कंपनी वॉल्मार्ट के साथ फ्लिपकार्ट की डील अंतिम पड़ाव पर है और अगले हफ्ते तक यह सौदा फाइनल हो सकता है। दूसरी ओर फ्लिपकार्ट पर दांव लगा रही अमेजन ने फ्लिपकार्ट में 60 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने का ऑफर दिया है।

बताया जा रहा है कि वॉलमार्ट इस डील के ज्यादा करीब है। सूत्रों के मुताबिक सचिन बंसल फ्लिपकार्ट में अपनी हिस्सेदारी बेचने के लिए तैयार नहीं है। आपको बता दें कि अमेरिका की दो बड़ी दिग्गज कंपनी अमेजन और वॉल्मार्ट को खरीदने के लिए एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक वॉल्मार्ट से करार के बाद सचिन बंसल अपना पद छोड़ सकते हैं लेकिन उनके पार्टनर बिन्नी बंसल फ्लिपकार्ट में बने रह सकते हैं।
इस मामले में फ्लिपकार्ट की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इस मामले से जुड़े लोगों के अनुसार वॉल्मार्ट दोनों में से सिर्फ एक को ही कंपनी में रखना चाहती है। आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट में सचिन बंसल और बिन्नी बंसल की हिस्सेदारी 10 फीसदी की है। जिसमें सचिन बंसल की हिस्सेदारी 5.5 फीसदी है। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि सचिन बंसल अपनी कितनी हिस्सेदारी बेचेंगे। वहीं सॉफ्टबैंक की हिस्सेदारी 23.6 फीसदी है। इसके अलावा टाइगर ग्लोबल की हिस्सेदारी 20.5 फीसदी और नेस्पर्स की हिस्सेदारी 13 फीसदी है। फ्लिपकार्ट की बात करें तो कंपनी की वार्षिक आय करीब 20000 डॉलर है। कंपनी की वैल्युएशन 18 से 20 बिलियन डॉलर के करीब है।
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications