सबरीमाला मंदिर में दर्शन के लिए पांबा बेस कैंप पहुंची 11 महिलाएं, भारी विरोध प्रदर्शन
नई दिल्ली। केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर में दर्शन के लिए आज सुबह-सुबह ही 6 महिलाएं पांबा के बेस कैंप पहुंच गई। ये महिलाएं मंदिर में दर्शन के लिए यहां पहुंची हैं, गौर करने वाली बात यह है कि ये तमाम महिलाएं महावारी में यहां पहुंची हैं। इन तमाम महिलाओं ने ने मदुराई से पैदल ही अपनी यात्रा शुरू की, इनके साथ पुलिस की टीम भी मौजूद थी। ये महिलाएं भगवान अयप्पा के मंदिर से 4 किलोमीटर दूर सुबह तकरीबन 3.30 बजे यहां पहुंची हैं। वहीं पांच अन्य महिलाएं भी इन महिलाओं का साथ देने के लिए यहां पहुंची है। जो महिलाएं दर्शन करने के लिए पहुंची हैं उनका कहना है कि हमे मंदिर जाने का रास्ता दीजिए, हम दर्शन करने के बाद लौट आएंगे।

धारा 144 लागू
इलाके में तनाव को देखते हुए पठानमित्था के डीएम ने 27 दिसंबर तक पूरे इलाके में धारा 144 को लागू कर दिया है। इस धारा के लागू होने के बाद लोग एक साथ एक ही जगह पर इकट्ठा नहीं हो सकते हैं। महिलाओं के यहां पहुंचने के साथ ही प्रदर्शन शुरू हो गया है, जिसके बाद यहां तनाव बढ़ गया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वह इन महिलाओं को मंदिर तक नहीं पहुंचने देंगे।
दर्शन करके वापस चले जाएंगे
वहीं इन महिलाओं का कहना है कि वह बिना दर्शन किए वापस नहीं जाएंगी। जो महिलाएं यहां मंदिर पहुंची हैं वह तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, ओडिशा की 50 महिलाओं के गुट का हिस्सा हैं जोकि एक साथ मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश करेंगी। विरोध प्रदर्शन बढ़ने के बाद एक दर्जन महिलाएं जोकि खुद से अलग-अलग मंदिर पहुंचने की कोशिश कर रही थी उन्हें भी वापस जाना पड़ा है।
कोर्ट ने हटाई थी पाबंदी
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर माह में अहम फैसला सुनाते हुए महिलाओं के प्रवेश पर लगी पाबंदी को हटा दिया है, जिसके बाद से लगातार यहां कोर्ट के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है। पांबा के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुल 11 महिलाएं यहां पहुंची हैं, लेकिन इनमे से सिर्फ 6 महिलाएं ही मंदिर में जाना चाहती हैं, हम यहां पर सिर्फ उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने के लिए आए हैं। हम वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश का इंतजार कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में यूरिया की कमी पर बोले शिवराज, कांग्रेस निराधार आरोप नहीं लगाए












Click it and Unblock the Notifications