पुलिस की कार्रवाई और बवाल के कारण सबरीमाला में घटी श्रद्धालुओं की संख्या
नई दिल्ली। सबरीमाला में बुधवार को वार्षिक तीर्थयात्रा के पांचवें दिन श्रद्धालुओं की भीड़ में कमी देखी गई। हालांकि आंशिक रूप से पुलिस द्वारा लगाई गई पाबंदी में ढील भी दी गई थी। लेकिन मीडिया कॉर्नर के पास जो श्रद्धालु रूके हुए थे, उन्हें पुलिस ने बुधवार को वहां से हटा दिया था। सबरीमाला में पुलिस की कार्रवाई का भारी विरोध देखने को मिला है। पुलिस की कार्रवाई के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को वापस लौटना पड़ा है।

श्रद्धालुओं को हटाते हुए पुलिस ने उन्हें अन्य स्थान पर जाने को कहा था। जबकि श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर के बंद होने के बाद भी पुलिस ने उन्हें वहां आराम करने की अनुमति नहीं दी। उनका कहना था वे हमेशा वहां आराम करते थे। जिन श्रद्धालुओं को अगले दिन पूजा करनी है, उन्हें पुलिस की इस कार्रवाई के कारण असुविधा का सामना करना पड़ा है।
जबकि 50 श्रद्धालुओं का एक जत्था सिर पर इरुमुदिकेट्टु लिए नमाजापोम के लिए वालिया नदापंगल तक जा पहुंचा था। बता दें कि सबरीमाला में हर वर्ग की महिलाओं के प्रवेश के मामले पर विरोध जारी है और इसको लेकर सीपीएम और बीजेपी के बीच खुलकर बयानबाजी शुरू हो गई है। केरल सरकार के मंदिर के आसपास भारी पुलिसबल की तैनाती के विरोध में पिछले दिनों जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications