सबरीमाला मंदिर में प्रवेश की कोशिश पर रेहाना फातिमा के घर में तोड़फोड़
कोच्चि। सबरीमाला मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश करने वाली दो महिलाओं में से एक कार्यकर्ता रेहाना फातिमा के घर हमले की खबर है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार सुबह बाइक सवार दो अज्ञात लोगों ने रेहाना फातिमा के कोच्चि स्थित घर पर हमला किया और पत्थर फेके। बता दें कि रेहाना फातिमा पुलिस सुरक्षा के बीच सबरीमाला मंदिर पहुंची लेकिन पुजारियों ने मंदिर का दरवाजा नहीं खोला जिसकी वजह से उनको मंदिर में प्रवेश नहीं मिल पाई।

31 साल की रेहाना फातिमा उस समय चर्चा में आई थी जब कोजिकोड में प्रोफेसर द्वारा महिलाओं के खिलाफ यौनवादी और अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए सड़क पर उतरी थीं। इसके अलावा उन्होंने कई और आंदोलनों में हिस्सा लिया है और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार का विरोध किया है। बता दें कि सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर अब भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। शुक्रवार को भी कई महिलाएं दर्शन के लिए मंदिर पहुंची हुई थी लेकिन उन्हें बाहर से लौटा दिया जा रहा है। घर पर हमले की खबर के बाद रेहाना फातिमा ने कहा कि पता नहीं मेरे बच्चों के साथ क्या हुआ होगा? मेरे जान को खतरा है। पुलिस ने कहा है कि वो उनको सुरक्षा प्रदान करेगी। मै घर क्यों जाऊं?
मंदिर के बाहर प्रदर्शन
सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर विरोध प्रदर्शन अभी तक थमा नहीं है। मंदिर परिसर के बाहर भारी संख्या में लोग विरोध करने के लिए इकट्ठा हुए हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वो किसी भी हाल में महिलाओं को मंदिर के अंदर प्रवेश नहीं करने देंगे। वहीं कांग्रेस के नेता रमेश चेन्नीथाला ने कहा है कि सबरीमाला मंदिर कोई टूरिस्ट स्पॉट नहीं है कि कोई भी वहां चला जाए। केवल श्रद्धालु वहां जा सकते हैं। चेन्नीथाला ने कहा केरल पुलिस जो कर रही है वो गलत है। हमने राज्यपाल से मिलकर उन्हें हालात के बारे में जानकारी दी है। हिंदुओं के अलावा बाकी धर्मों के लोग भी वहां जहा रहे हैं। हर कोई चिंता में है। उन्होंने कहा कि रेहाना फातिमा को पुलिस ने अपनी वर्दी पहनाई थी जो कि गलत है।
यह भी पढ़ें- कन्यापूजन के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ आज करेंगे भगवान श्रीराम का राजतिलक
यह भी पढ़ें- यूपी के इस शहर में किन कारणों से होती है रावण की पूजा, जानें इसका इतिहास












Click it and Unblock the Notifications