सुप्रीम कोर्ट ने प्रशांत भूषण पर लगाया 1 रुपये का जुर्माना तो एक्‍टर प्रकाश राज ने कही ये बात

सुप्रीम कोर्ट ने प्रशांत भूषण पर लगाया 1रुपये का जुर्माना तो एक्‍टर प्रकाश राज ने कही ये बात

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कोर्ट की अवमानना मामले में सीनियर वकील प्रशांत भूषण पर एक रुपए का जुर्माना लगाया है। वहीं अब बॉलीवुड एक्‍टर प्रकाश राज ने इस पर प्रतिक्रिया करते हुए ट्वीट किया है। उनका ये ट्वीट जमकर वायरल हो रहा हैं और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

प्रकाश राज ने लिखी ये बात

प्रकाश राज ने लिखी ये बात

एक्टर प्रकाश राज ने एससी द्वारा प्रशांत भूषण पर एक रुपया का फाइन लगाने पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए ट्वीट करते हुए लिखा "एक रुपया और इज्जत, किसने क्या खोया?" प्रकाश राज के इस वायरल ट्वीट पर लोगों जमकर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि एक्‍टर प्रकाश राज सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं और समसामयिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखते हुए कटाक्ष करते हैं।

प्रकाश राज ने ट्वीट के साथ एक फोटो भी शेयर की

एक्‍टर प्रकाश राज ने अपने इस ट्वीट के साथ एक फोटो भी शेयर की है। जिसमें प्रशांत भूषण का कार्टून बना नजर आ रहा है। प्रकाश राज द्वारा पोस्‍ट किए गए कार कार्टून में एक वकील की ड्रेस में खड़ा व्यक्ति प्रकाश राज से नीचे झुककर सॉरी पढ़ने के लिए कहते नजर आ रहा है। इमेज को साझा करते हुए इस फोटो को साक्षा करते हुए प्रकाश राज ने लिखा- "एक रुपया और इज्जत, किसने क्या खोया?"

Recommended Video

    Prashant Bhushan Contempt Case : जुर्माना भरने के लिए Rajiv Dhawan ने दिया एक रुपया | वनइंडिया हिंदी
    प्रशांत भूषण पर इसलिए लगाया गया 1 रुपये का जुर्माना

    प्रशांत भूषण पर इसलिए लगाया गया 1 रुपये का जुर्माना

    वरिष्‍ठ वकील प्रशांत भूषण को सुप्रीम कोर्ट ने 15 सितंबर एक रुपया बतौर जुर्माना भर देने का आदेश दिया गया है। जुर्माना नहीं भरने पर उन्हें तीन महीने के लिए जेल जाना होगाऔर तीन साल के लिए उन्हें वकालत से भी निलंबित किया जा सकता है। प्रशांत भूषण को ये सजा उनके दो ट्वीट को लेकर सुनाई गई है। ये ट्वीट उन्होंने मौजूदा चीफ जस्टिस और चार पूर्व मुख्य न्यायधीशों को लेकर किए थे।

    प्रशांत भूषण के लिखा था ये दो ट्वीट

    प्रशांत भूषण के लिखा था ये दो ट्वीट

    प्रशांत भूषण ने पहला ट्वीट 27 जून लिखा था जिसमें लिखा- इतिहासकार भारत में बीते 6 सालों के इतिहास में देखेंगे कि कैसे बिना इमरजेंसी की घोषणा के देश में लोकतंत्र को खत्म किया गया। इसमें सुप्रीम कोर्ट का रोल भी अहम है, खासतौर से चार पूर्व चीफ जस्टिस की भूमिका में बहुत ज्यादा है। प्रशांत भूषण ने दूसरा ट्वीट 29 जून को किया। इसमें उन्होंने एक महंगी मोटरसाइकिल पर बैठे चीफ जस्टिस बोबड़े की फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा- मुख्य न्यायाधीस भाजपा नेता के बेटे की 50 लाख की बाइक के मजे ले रहे हैं। ना उन्होंने मास्क पहना है और ना ही हेलमेट। ये ऐसा वक्त में हो रहा है, जब कोर्ट बंद कर दिए गए हैं और लोगों को उनके मौलिक अधिकारों से दूर किया जा रहा है।

    सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना का मामला दर्ज किया

    सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना का मामला दर्ज किया

    इस मामले स्‍वयं संज्ञान में लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना का मामला दर्ज किया, लेकिन 63 वर्षीय प्रशांत भूषण ने यह कहते हुए पीछे हटने या माफी मांगने से इनकार कर दिया कि यह उनकी अंतरात्मा और न्यायालय की अवमानना होगी। उनके वकील ने तर्क दिया है कि अदालत को प्रशांत भूषण की अत्यधिक आलोचना झेलनी चाहिए क्योंकि अदालत के "कंधे इस बोझ को उठाने के लिए काफी हैं। " बीते 25 अगस्त को जस्टिस अरुण मिश्रा, बीआर गवई और कृष्ण मुरारी ने प्रशांत भूषण द्वारा माफी मांगने से इनकार करने के बाद उनकी सजा पर आदेश सुरक्षित रख लिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+