अटल बिहारी वाजपेयी को सोशल मीडिया पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि, वायरल हुई निधन की अफवाह
Recommended Video

नई दिल्ली। एक बार फिर से सोशल मीडिया पर ऐसा कुछ हुआ है, जिसे नहीं होना चाहिए था। जी हां इस बार सोशल मीडिया पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन की सूचना ने हड़कंप मचा दिया। जैसे ही ये खबर सोशल मीडिया पर आई, लोग दुखी हो गए और देश के पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देने लग गए।

ये खबर सबसे पहले राजस्थान से आई
ये खबर सबसे पहले राजस्थान से आई और देखते देखते ही वायरल हो गई। जयपुर, जोधपुर समेत प्रदेशभर में लोगों ने वाट्सएप ग्रुप्स पर बिना इस बात का सच जाने अटल बिहारी को श्रद्धांजलि तक दे दी, हालांकि कुछ देर बाद ये क्लीयर हो गया कि ये एक महज अफवाह है।

लोगों ने अफवाह पर किया भरोसा
आपको बता दें कि साल 2015 में भी इस तरह की अफवाह उड़ी थी और उस वक्त तो उड़ीसा के बालासोर जिले के एक प्राइमरी स्कूल में अटल बिहारी बाजपेयी के लिए एक श्रद्धांजलि सभा तक का आयोजन कर दिया गया था और स्कूल में छुट्टी कर दी गई थी।

निधन की खबर झूठी नि
हालांकि बाद में निधन की खबर झूठी निकलने पर जिला कलेक्टर ने स्कूल प्राचार्य को निलंबित कर दिया था और सबको हिदायत की थी वो फेक खबरों पर भरोसा ना करें।

कन्नड़ अभिनेत्री जयंती के निधन की भी उड़ी थी अफवाह
यही नहीं दो दिन पहले सोशल मीडिया पर लोगों ने कन्नड़ की जानी-मानी अभिनेत्री जयंती के बारे में अफवाह उड़ा दी कि उनका निधन हो गया है। खबरें वायरल होने पर उनके परिवारवालों को मीडिया में बयान देना पड़ा कि सेहत ठीक न होने के कारण उन्हें बेंगलुरु के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वो अब ठीक हैं और उनके निधन की खबर झूठी है।












Click it and Unblock the Notifications