Rule Change: LPG से लेकर ट्रैफिक रूल तक, आज से हुए ये बड़े बदलाव

Rule Changes from June 1st: आज से कई नियम बदल गए हैं, आज सुबह कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घट गए हैं, उसमें 70 रू तक की कटौती हुई है।

Rule change going to happen across the country

लोकसभा चुनाव के तहत सांतवें चरण का मतदान एक जून को हो रहा है। ऐसे में बैंकों में इस दिन अवकाश है। ऐसे में बैंकों से जुड़ा कोई भी काम आज नहीं हो पाएगा।

डीएल के लिए RTO के चक्कर काटने का खत्म होगा झंझट

डीएल बनवाने के लिए अब आरटीओ के अलावा मान्यता प्राप्त विशेष निजी संस्थानों में भी ड्राइविंग टेस्ट दिया जा सकेगा। इससे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना आसान हो जाएगा। ट्रैफिक नियमों के अनुपालन से जुड़ी असुविधाएं धीरे- धीरे खत्म हो जाएंगी। इसके साथ डीएल बनवाने में कम समय लगेगा।

14 जून से पहले आधार करें अपडेट

14 जून को बाद इस काम के लिए आपको पैसे देने पड़ सकते हैं। आधार सेंटर पर जाकर भी ये काम करवा सकते हैं। आधार कार्ड अपडेट करने पर 50 रुपये फीस के तौर पर देना होगा। वहीं UIDAI पोर्टल पर इसका कोई चार्ज नहीं देना होगा।

12 दिन बैंकों की छुट्टियां
जून महीने में बकरीद, वट सावित्री व्रत समेत अलग-अलग त्योहारों और साप्ताहिक छुट्टियां के चलते कई दिनों के लिए बैंक बंद रहने वाले है। आरबीआई के मुताबिक, जून में कुल 12 दिन बैंकों की छुट्टियां (Bank Holidays 2024 in India) रहने वाली हैं।

सख्त होंगे ट्रैफिक रूल
ट्रैफिक रूल्स का अनुपालन सुनिश्चित करने लिए इस महीने बड़े कदम उठाए जा सकते हैं। जिसके तहत 18 साल से कम उम्र के लोगों पर 25 हजार रुपये तक का जुर्माना लग सकता है। जुर्माना ना भरने पर लाइसेंस रद्द होने के साथ-साथ 25 साल तक नया लाइसेंस नहीं मिल पाएगा। इसके अलावा तेज़ गति से गाड़ी चलाने वाले पर 1000 रुपये से 2000 रुपये,बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने पर: 500 रुपये, हेलमेट न पहनने पर 100 रुपये और सीट बेल्ट न पहनने पर 100 रुपये के जुर्माने का प्रावधान किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+