आम आदमी पार्टी के कार्यक्रम में हंगामा, नाराज हुए मुसलमान

AAP Supporters
नई दिल्ली। मुसलमानों के उत्थान के लिये अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के कार्यक्रम में जबर्दस्त हंगामे की खबर आयी है। कार्यक्रम के शुरू होते ही कुछ लोग दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशनल क्लब में हंगामा करने लगे। बताया जा रहा है कि ये आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ही हैं, जिन्होंने हंगामा किया। असल में वे जाति या धर्म पर राजनीति के विरोध में हैं, जो बाकी पार्टियां करती आयी हैं।

खैर कार्यक्रम अब शुरू हो चुका है अब देखना यह है कि आम आदमी पार्टी देश के मुसलमानों के लिये कौन सी संजीवनी बूटी खोद कर निकालती है, जिससे उनका उत्थान और ज्यादा तेजी से हो सके। कार्यक्रम में हंगामे की वजह से देश के अलग-अलग शहरों से आये मुस्ल‍िम प्रतिनिध‍ि नाराज हाे गये।

Did You Know: लोकसभा में 77 क्रिमिनल एमपी हैं

राखी की उम्मीद जगी

खबर आयी है कि उत्तर-पश्च‍िम दिल्ली से आम आदमी पार्टी के एक प्रत्याशी महेंद्र कुमार ने टिकट लौटा दिया है। यानी इस सीट पर राखी बिड़ला चुनाव लड़ सकती हैं।

गुल पनाग की रथ यात्रा

गुल पनाग ने मंगलवार को कार-बाइक रैली निकाल कर प्रचार किया। शहर भर में प्रचार के दौरान उनकी तमाम तस्वीरें ट्वीट हुईं।

आम आदमी पार्टी की सातवीं सूची आज जारी कर दी गई। इस सूची में बिहार के नवाडा से राजेंद्र सिंह, औरंगाबाद से रागिनी लता सिंह, जमुई से बिनोद कुमार दास, काराकट से गुलाम कुंडनम, नालंदा से प्रणव प्रकाश, पंजाब के आनंदपुर साहिब से हिम्मत सिंह, राजस्थान के चित्तोरगड़ से डा. नरेंद्र गुप्ता, उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से राकेश यादव, बंसगांव से रामनिवास पासवान, शाहजहांपुर से रीता सिंह जाटव, और रामपुर से सलमान अली खान को टिकट दिया गया है।

Did You Know: 2009 के लोकसभा चुनाव में 588 ऐसे प्रत्याशी खड़े हुए थे जिन पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। उनमें से 77 क्रिमिनल जीत कर लोकसभा पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+