संघ की बैठक में मोदी की तारीफ, राम मंदिर पर चर्चा नहीं

RSS not to discuss about Ram mandir issue
बैंगलोर| भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी का संघ ने समर्थन करते हुए कहा है कि वह एक मजबूत नेता हैं। हम अपने कार्यकर्ता के रूप में उन पर गर्व करते हैं। उन्‍होने गुजरात में अपने नेतृत्‍व से खुद को साबित किया है। संघ के संयुक्‍त महासचिव दत्‍तात्रेय होसबोले ने संवाददाताओं को बताया कि अब देश एक मजबूत और सुशासन देने वाली सरकार चाहता है। जिसका नेतृत्‍व करने के लिए मोदी एक सही विकल्‍प हैं।

खास बात है कि संघ ने इस बैठक में राम मंदिर मुद्दे पर चर्चा न करने का फैसला किया है, वहीं मोदी ने भी इस मुद्दे पर अपनी रैलियों में कोई चर्चा नहीं की है।

होसबोले ने कहा कि संघ ने भाजपा को आर्थिक नीतियों, विकास के मॉडल और मूल्य वृद्धि एवं आसमान छूती महंगाई पर रोक लगाने के बारे में सुझाव दिया है। होसबोले ने कहा, "हम आर्थिक नीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण सहित विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार करेंगे। रविवार को प्रस्ताव पारित किए जाएंगे और भाजपा सहित सहयोगी संगठनों के साथ साझा किया जाएगा।"

आगामी आम चुनाव में आम आदमी पार्टी की संभावना के बारे में संघ के नेता ने कहा कि चूंकि लोगों ने उसकी सरकार दिल्ली में देख ली है इसलिए वे अगली सरकार बनाने में बुद्धिमत्ता पूर्वक मतदान करेंगे।

इससे पहले सरसंघचालक मोहन भागवत ने अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा के तीन दिनों तक चलने वाले सम्मेलन का उद्घाटन किया। होसबोले ने कहा, "सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी कार्यवाहियों की अध्यक्षता करेंगे और बैठक के दौरान प्रस्ताव पेश करेंगे। प्रस्ताव का हमारे शीर्ष पदाधिकारी और देश भर से जुटे करीब 1400 प्रतिनिधि अनुमोदन करेंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+