दिल्ली में RSS का तीन दिवसीय सम्मेलन, पाकिस्तान को छोड़ बुलाए गए 60 देशों के प्रतिनिधि

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने इसी महीने दिल्ली में होने वाले अपने तीन दिवसीय सम्मेलन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए करीब 60 देशों के प्रतिनिधियों को निमंत्रण भेजा गया है।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने इसी महीने दिल्ली में होने वाले अपने तीन दिवसीय सम्मेलन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए करीब 60 देशों के प्रतिनिधियों को निमंत्रण भेजा गया है। हालांकि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को इस सम्मेलन के लिए निमंत्रण नहीं भेजा गया है। आरएसएस का कहना है कि पाकिस्तान हमारे देश के बहादुर सैनिकों का हत्यारा और आतंकवाद का समर्थक है, इसलिए उसे इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण नहीं भेजा जाएगा।

चीन को निमंत्रण, पाकिस्तान को नहीं

चीन को निमंत्रण, पाकिस्तान को नहीं

इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक आरएसएस ने तीन दिनों तक चलने वाले सम्मेलन 'भविष्य का भारत: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का दृष्टिकोण' के लिए पाकिस्तान को छोड़कर एशिया के लगभग सभी देशों के प्रतिनिधियों को निमंत्रण भेजा है। कार्यक्रम में चीन के दूतावास को भी आमंत्रित किया जा रहा है। आरएसएस का कहना है कि चीन और भारत के बीच काफी सांस्कृतिक समानताएं हैं, इसलिए चीन को निमंत्रण भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक कुल 60 देशों को सम्मेलन के लिए निमंत्रण भेजा गया है।

दिल्ली में 17-19 सितंबर को सम्मेलन

दिल्ली में 17-19 सितंबर को सम्मेलन

आरएसएस का यह सम्मेलन दिल्ली के विज्ञान भवन में 17 से 19 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में देश की सभी राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टियों को बुलाया जाएगा। इनमें वो दल भी शामिल हैं, जो वैचारिक रूप से आरएसएस के विरोधी हैं। राजनीतिक दलों और विदेशी राजनयिकों के अलावा सम्मेलन में फिल्म, उद्योग जगत और मीडिया से जुड़ी हस्तियों को भी बुलाया जाएगा। सम्मेलन को संघ प्रमुख मोहन भागवत संबोधित करेंगे साथ ही कार्यक्रम में आए लोगों के सवालों के जवाब भी देंगे।

क्या भेजा गया राहुल को निमंत्रण?

क्या भेजा गया राहुल को निमंत्रण?

आपको बता दें कि पिछले दिनों चर्चा थी कि कार्यक्रम के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भी निमंत्रण भेजा जाएगा, हालांकि इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। उस समय कांग्रेस ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि आरएसएस के सम्मेलन में राहुल गांधी को बुलाए जाने का कोई निमंत्रण उन्हें अभी तक नहीं मिला है। अगर आरएसएस राहुल गांधी को कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए निमंत्रण भेजता है, तो पार्टी तभी इस मामले पर कुछ कह पाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+