सेना का अपमान! भागवत बोले- RSS 3 दिन के भीतर सेना तैयार कर सकता है

Recommended Video

      Mohan Bhagwat के Army वाले Statement पर भड़के Rahul Gandhi | वनइंडिया हिंदी

      राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को एक विवादित बयान दिया है। भागवत का कहना है कि अगर जरूरत पड़ी तो देश के लिए लड़ने की खातिर आरएसएस के पास तीन दिन के भीतर 'सेना' तैयार करने की क्षमता है। उनके इस बयान के बाद विपक्ष ने उनकी आलोचना शुरू कर दी है। विपक्ष ने उनके बयान को सेना का अपमान बताया है।

      rss Chief Mohan Bhagwat says RSS Can Prepare An Army Within 3 Days

      अपनी छह दिवसीय मुजफ्फरपुर यात्रा के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने कहा कि सेना को सैन्यकर्मियों को तैयार करने में छह-सात महीने लग जाएंगे, लेकिन संघ के स्वयं सेवकों को लेकर यह तीन दिन में तैयार हो जाएगी।

      राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तारीफ करते हुए भागवत ने कहा कि 'यह हमारी क्षमता है पर हम सैन्य संगठन नहीं, पारिवारिक संगठन हैं लेकिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में सेना जैसा अनुशासन है। अगर कभी देश को जरूरत हो और संविधान इजाजत दे तो स्वयं सेवक मोर्चा संभाल लेंगे।'

      मोहन भागवत ने आगे कहा कि देश की विपदा में स्वयंसेवक हर वक्त मौजूद रहते हैं। उन्होंने भारत-चीन के युद्ध की चर्चा करते हुए कहा कि जब चीन ने हमला किया था तो उस समय संघ के स्वयंसेवक सीमा पर सेना के आने तक डटे रहे।

      चीन पर हमला बोलते हुए भागवत ने कहा कि स्वयं सेवकों ने तय किया कि अगर चीनी सेना आयी तो बिना प्रतिकार के उन्हें अंदर प्रवेश करने नहीं देंगे। स्वयंसेवकों को जब जो जिम्मेदारी मिलती है, उसे बखूबी निभाते हैं।

      यह भी पढ़ें- रूस: उड़ान भरते ही लगी आग, बर्फ रेगिस्‍तान में टुकड़े-टुकड़े होकर गिरा 'बर्निंग प्‍लेन', सभी 71 यात्रियों की मौत

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+