500-1000 के नोट बंदः इन सवालों का जवाब दो...मोदी जी
पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में 500-1000 नोट पर बैन लगा दिया है, देश में इस पर बैन तो लग गया है, लेकिन कई सवाल अनसुलझे हैं।
नई दिल्ली। पीएम मोदी ने मंगलवार को एक हैरतअंगेज फैसला सुनाकर हर किसी को हतप्रभ कर दिया, उन्होंने राष्ट्र के नाम संबोधन में 500-1000 नोट पर बैन लगा दिया।
काले धन को रोकने के लिए उनकी ओर से आए इस फैसले से जहां समाज का एक वर्ग काफी खुश है, वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसे लोग हैं जो पीएम मोदी से बहुत सारे सवाल कर रहे हैं और वो है देश का आम आदमी।
क्या हैं वो सवाल?
- घर की गृहणियों का पीएम मोदी से सवाल: प्रधानमंत्री जी, अब हम उन पैसों का क्या करें जो कि हमने घर खर्च और पति के दिए गए पैसों से बचाकर रसोई के डब्बों में छुपाकर रखे थे।
- हॉस्टल में पढ़ने वाले छात्र-छात्रा: पीएम मोदी, दिवाली से घर से आते वक्त घर के सभी बड़ों ने मुझे 500-1000 के नोट दिए थे। अब उनका हम क्या करें। एटीम काम नहीं करेगा और हॉस्टल में कोई अपना रिश्तेदार नहीं, हम कहां जाएं।
- जिनके घर में शादी है और जिन्होंने हलवाई या टेंट वालों को देने के लिए घर में कैश रखा था, अब वो कहां जाएंगे। दो दिन के बाद केवल एटीएम से 4000 रूपए ही निकलेंगे, ऐसे में बेटा या बेटी की शादी कैसे होगी?
- जो लोग यात्रा कर रहे हैं और ट्रेन में हैं, वो अभी क्या करें?
- छोटी फैक्ट्रियों, कारखानों के मालिकों ने कर्मचारियों को बांटने के लिए सैलरी निकाल रखी है। वो पैसे भी एक साथ नहीं बदलवा सकेंगे। ऐसे में क्या कर्मचारियों की तनख्वाह नहीं अटक जाएगी?
- दिहाड़ी मजदूरों पर बड़ा असर पड़ेगा। क्या वे भूखे रहेंगे?
- घर में काम करने वाली महिलाएं अब कहां जाएंगी और कैसे घर का सामान खरीदेंगी?
आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर उर्जित पटेल ने मंगलवार को कहा कि 10 नवंबर से 500 रुपये और 2000 रुपये के नए नोट जारी किए जाएंगे।















Click it and Unblock the Notifications