वनइंडिया के सर्वे में खुलासा: 2,000 रुपये के नोटों से बढ़ेगी कालेधन की जमाखोरी
वनइंडिया के पाठकों ने इस सर्वे में बताया कि 2000 रुपये के नोट से देश में कालेधन की जमाखोरी में इजाफा होगा।
नई दिल्ली। कालेधन पर लगाम के लिए मोदी सरकार ने नोटबंदी का फैसला लिया। सरकार के 1000 रुपये के नोट पर प्रतिबंध के फैसले के पीछे माना यही गया कि कालेधन की जमाखोरी पर लगाम लगाने के लिए ये फैसला लिया गया, लेकिन 2000 रुपये के नए नोट चलाने से क्या सरकार के इस फैसले को झटका नहीं लगेगा? क्या इससे काले धन की जमाखोरी और नहीं बढ़ जाएगी?

नोटबंदी पर वनइंडिया का सबसे बड़ा सर्वे
वनइंडिया ने सरकार के इस फैसले पर एक सर्वे किया, इस सर्वे पर आम जनता ने क्या जवाब दिया है वो भी हम आपको बताएंगे? आखिर वनइंडिया के पाठकों का इस मुद्दे पर क्या सोचना है?
वनइंडिया के सर्वे में नोटबंदी और इसके देशभर में होने वाले प्रभाव को लेकर सवाल पूछा गया। वनइंडिया के पाठकों ने इस सर्वे में बताया कि 2000 रुपये के नोट से देश में कालेधन की जमाखोरी में इजाफा होगा।
सबसे ज्यादा 51.7 फीसदी लोगों ने 2000 रुपये के नोटों के संचालन के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उनके मुताबिक 2000 रुपये के नोट चलाने का कोई मतलब नहीं है।
सर्वे में कुल 31198 लोगों ने हिस्सा लिया
सर्वे में हिस्सा लेने वालों का मानना था कि 2,000 रुपये के नए नोटों से काले धन की जमाखोरी करने वालों को फायदा होगा, वो इसे लंबे समय तक रख सकेंगे।
वहीं 48.3 फीसदी वोटरों का मानना है कि 2000 रुपये के नोट से देश में कालेधन की जमाखोरी नहीं बढ़ेगी। इस सर्वे हिस्सा लेने वाले 15067 प्रतिभागियों ने माना है कि इस कदम से काला धन वापस लाने में ज्यादा समय लगेगा।
मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर ये सर्वे हमारे अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, बंगाली और गुजराती सभी चैनलों के जरिए कराया गया। इस सर्वे में कुल 31198 लोगों ने हिस्सा लिया। वनइंडिया का ये सर्वे सबसे बड़ा ऑनलाइन पोल है। जिसमें लोगों ने खुल के अपने विचार रखे।
-
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
LPG Shortage: 'Rush Booking ना करें', एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक? -
जीत के जश्न में हार्दिक पांड्या ने की बड़ी गलती, पुलिस में शिकायत दर्ज, गर्लफ्रेंड के कारण फंसे क्रिकेटर? -
संजना गणेशन की 1 दिन की कमाई बुमराह के मैच फीस पर भारी? अमाउंट जान उड़ जाएंगे होश -
'PM Modi मेरी बात माने, तुरंत तैयारी शुरू करें नहीं तो...' राहुल गांधी ने क्यों दी चेतावनी? -
PM Kisan: कल भेजी जाएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त, आपके खाते में आएंगे या नहीं पैसे? अभी करें चेक -
DM Shruti Sharma कौन हैं? ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती जैसा IAS बनने का पकड़ा Shikha Gautam का झूठ, यूं खुली पोल -
Silver Rate Today: ईरान जंग के बीच चांदी में बड़ी गिरावट! ₹4000 तक सस्ती, जानिए 100 ग्राम का ताजा भाव -
LPG Hits Induction Market: मार्केट से इंडक्शन स्टोव गायब? सिलेंडर बुकिंग पर 20 दिन की वेटिंग- Ground Report -
पेट्रोल-डीजल और LPG की कमी के बीच मोदी सरकार हुई अलर्ट, उठाया ये बड़ा कदम












Click it and Unblock the Notifications