ताजमहल का दीदार होगा महंगा, लेना होगा 200 रुपए का अलग टिकट

आगरा। ताजमहल के मुख्य मकबरे में जाने के लिए पर्यटकों को अब 200 रुपए ज्यादा देने होंगे। भारतीय पुरातत्व विभाग बहुत जल्द इसको लेकर आदेश जारी कर सकता है। ताजमहल के बाहर घूमने के लिए पुराना ही टिकट लगेगा लेकिन आपको मुख्य मकबरे में जाने के लिए, जहां शाहजहां और मुमताज की कब्रे हैं, 200 रुपए का टिकट अलग से लेना होगा।

बादशाह और मल्लिका की कब्र देखने के लिए अलग टिकट

बादशाह और मल्लिका की कब्र देखने के लिए अलग टिकट

एएसआई की एक बैठक के बाद निदेशक ऊषा शर्मा ने जानकारी दी है कि जो भी पर्यटक ताजमहल के मुख्य मकबरे को देखने के लिए यहां आना चाहते हैं, उन्हें अब इसके लिए 200 रुपये की अतिरिक्त राशि खर्च करनी होगी। ये विदेशी और भारतीय, दोनों ही पर्यटकों से लिया जाएगा।

हाल ही में बढ़े थे टिकट के दाम

हाल ही में बढ़े थे टिकट के दाम

हाल ही में ताजमहल में भारतीय नागरिकों से प्रवेश के लिए टिकट 40 रुपए से बढ़ाकर 50 रुपये किया गया था। वहीं विदेशी पर्यटकों के टिकट की दर को 1000 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया गया था।

इससे पहले अगस्त में भारत पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने ताजमहल समेत 6 वैश्विक धरोहरों और बी श्रेणी के 11 स्मारकों का प्रवेश टिकट महंगा किया था। इन कुल 17 स्मारकों में से सबसे ज्यादा आगरा में हैं। आगरा में 3 वर्ल्ड हेरिटेज और 5 बी श्रेणी के स्मारक हैं।

अगस्त में जिन स्मारकों का टिकट किया गया था महंगा

अगस्त में जिन स्मारकों का टिकट किया गया था महंगा

अगस्त में जिन स्मारकों को देखने के लिए टिकट महंगा किया गया था, उनमें वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल- ताजमहल (आगरा), आगरा किला (आगरा), फतेहपुर सीकरी (आगरा), लाल किला (दिल्ली), कुतुब मीनार (दिल्ली), हुमायूं का मकबरा (दिल्ली) हैं। वहीं बी श्रेणी के स्मारकों में अकबर का मकबरा (आगरा), मरियम का मकबरा (आगरा), एत्माद्दौला का मकबरा (आगरा), रामबाग (आगरा), महताब बाग (आगरा), पुराना किला (दिल्ली), जंतर-मंतर (दिल्ली), फिरोजशाह कोटला (दिल्ली), सफदरजंग मकबरा (दिल्ली), तुगलकाबाद किला (दिल्ली), खान-ए-खाना (दिल्ली) हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+