नोटबंदी के बाद 2000 करोड़ रुपए का कालाधन आया सामने
नोटबंदी के बाद से कालेधन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आयकर विभाग के सामने टैक्स देने वालों ने 2000 करोड़ रुपए के कालेधन का खुलासा किया है।
नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद से कालेधन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आयकर विभाग के सामने टैक्स देने वालों ने 2000 करोड़ रुपए के कालेधन का खुलासा किया है।

आयकर विभाग करीब 400 मामलों की छानबीन के दौरान 130 करोड़ रुपए नगद और ज्वैलरी के अलावा 2000 करोड़ रुपए की संपत्ति का खुलासा हुआ है।
सीबीडीटी ने इनकम टैक्स अधिनियम के मुताबिक कार्रवाई करने के लिए कई मामलों को ईडी और सीबीआई के पास भेज दिया है। सीबीआई और ईडी इसमें अपराधिक मामलों की जांच करेंगे और जरूरी कदम उठाएंगे। इस तरह के 30 मामलों को ईडी के पास भेजा जा चुका है। अब ये मामले सीबीआई के पास भेजे जा रहे हैं।
इनकम टैक्स की बेंगलुरू यूनिट ने इस दौरान सबसे ज्यादा 18 मामलों को ईडी के पास जांच के लिए भेजा है। ये सभी वो मामले हैं जिसमें इनकम टैक्स को 2000 रुपए के नए नोट बड़ी मात्रा में इनकम टैक्स ने बरामद किए हैं। इसके अलावा मुंबई की यूनिट ने 80 लाख रुपए, लुधियाना डिवीजन ने 72 लाख रुपए, हैदराबाद ने 95 लाख रुपए, पुणे में 20 लाख रुपए के नए नोट पकड़े थे।
आपको बताते चलें कि 8 नवंबर 2016 को पीएम मोदी के विमुद्रीकरण के फैसले के बाद से ही देश भर में आयकर विभाग ने नए नोटों को लेकर सर्वेक्षण शुरु किया था। इस दौरान उसी सफलता हाथ लगी तो दूसरी तरफ बैंक के अधिकारियों की मिलीभगत भी सामने आई। आरबीआई की शिकायत के बाद वित्त मंत्रालय ने नोट के खेल में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बैंक के 27 वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित भी कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications