RPN सिंह के इस्तीफे के बाद एक्शन में कांग्रेस, अविनाश पांडे को बनाया झारखंड का प्रभारी

नई दिल्ली, 25 जनवरी: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता आरपीएन सिंह ने हाथ का साथ छोड़ते हुए बीजेपी का दामन थाम लिया। मंगलवार को कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए आरपीएन सिंह ने भाजपा ज्वाइन कर ली। ऐसे में उनके इस्तीफे के बाद तुरंत हरकत में आई कांग्रेस ने झारखंड में अविनाश पांडे को प्रभारी महासचिव नियुक्त किया है। पार्टी की तरफ से नई नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं।

Avinash Pandey

Recommended Video

    UP Election 2022: कौन हैं RPN Singh, जिन्होंने Congress छोड़ थामा BJP का दामन | वनइंडिया हिंदी

    दरअसल, कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वाइन करने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह कांग्रेस के स्टार प्रचारक होने के साथ-साथ झारखंड में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। ऐसे में उनके जाते ही पार्टी ने झारखंड के प्रदेश महासचिव पद पर नई नियुक्ति के आदेश जारी करते हुए इसका प्रभार अविनाश पांडे को सौंपा है।

    कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जारी आदेश में बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अविनाश पांडे के नाम को मंजूरी दे दी है। इसी के साथ तत्काल प्रभाव से पद संभालने के लिए भी कहा है। बता दें अविनाश पांडे फिलहाल कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य हैं। और पार्टी के पूर्व महासचिव भी रह चुके हैं। इसके अलावा इससे पहले वो राजस्थान के भी प्रभार का काम संभाल चुके हैं।

    BJP में शामिल होने के बाद आरपीएन सिंह का बयान

    वहीं भाजपा में शामिल होने के बाद आरपीएन सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को आज वे लोग छोड़ रहे है, जिन्होंने निस्वार्थ सेवा की। कांग्रेस के कई नेता पार्टी छोड़ रहे हैं, एक भगदड़ सी है। मैं किसी पर भी व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करूंगा। एक कार्यकर्ता के रूप में राष्ट्र निर्माण में जो भी कर पाऊंगा वो मैं करूंगा। मेरे परिवार से कोई भी राजनीति में नहीं है सिर्फ मैं राजनीति में हूं। इसी के साथ भाजपा में शामिल होने के बाद आरपीएन सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बीजेपी मुख्यालय में मुलाकात की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+