Maharashtra Election 2019: नतीजे आने से पहले रामदास आठवले ने बीजेपी-शिवसेना के सामने रखी बड़ी मांग

मुंबई: महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार को वोटिंग हो रही है। वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी। इसी बीच रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के अध्यक्ष और केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री रामदास आठवले ने नतीजों से पहले बड़ी मांग की है। आठवले ने कहा कि महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना की गठबंधन बनने पर उनकी पार्टी को सरकार को दो मंत्री पद चाहिए।

रामदास आठवले की बड़ी मांग

रामदास आठवले की बड़ी मांग

बांद्रा पूर्व में वोट देने के बाद एक न्यूज चैनल से बातचीत में रामदास आठवले ने राज्य सरकार में दो मंत्रिपद की मांग की है। आठवले ने इसके अलावा सरकारी परिमंडलों में अपनी पार्टी के नेताओं को अध्यक्ष बनाने की मांग भी की है। अगर गठबंधन सत्ता में चुनकर आता है तो आप की क्या मांग होगी? इस सवाल के जवाब में आठवले ने कहा कि अगर सरकार आती है तो हमें एक कैबिनेट पद और एक राज्मंत्री का पद मिलना चाहिए।

230 से 240 सीट मिलेगी

230 से 240 सीट मिलेगी

रामदास आठवले ने कहा कि हमारे गठबंधन को 230 से 240 सीट मिलेंगी। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उद्धव ठाकरे, देवेंद्र फडणवीस और मैंने पूरे महाराष्ट्र में घूमकर प्रचार किया है। गौरतलब है कि सीट बंटवारे के तहत अठावले की पार्टी को छह सीटें दी गई हैं। बीजेपी इस चुनाव में 150 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, वहीं शिवसेना 124 सीटों पर लड़ रही है।

साल 2014 में किसको कितनी सीट?

साल 2014 में किसको कितनी सीट?

साल 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी,शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस ने अलग-अलग चुनाव लड़ा है। साल 2014 के चुनाव में बीजेपी को 122 सीट मिली थी। वहीं शिवसेना को इस चुनाव में 63 सीटें मिली थी। अगर कांग्रेस की बात करें तो उसे मात्र 42 सीटें मिली थी। शरद पवार की पार्टी एनसीपी को मात्र 41 सीटें मिली थी। बाकी बाकी 13 सीटें छोटे दलों के खाते में गई थी, वहीं 7 निर्दलीय विधायक भी चुने गए थे। चुनाव बाद बीजेपी ने शिवसेना के सहयोग से सरकार बनाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+