Rohtak murder case: मुख्य आरोप कोच सुखविंद्र सिंह गिरफ्तार, पुलिस ने रखा था 1 लाख रुपए का ईनाम
रोहतक। Rohtak murder case हरियाणा के रोहतक में मेहर सिंह अखाड़े में हुए हत्याकांड में मुख्य आरोपी कोच सुखविंद्र सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुखविंद्र की गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस और हरियाणा पुलिस ने मिलकर की है। अभी इस बारे में और अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। आपको बता दें कि सुखविंद्र पर मेहर सिंह अखाड़े में शुक्रवार की देर रात हेड कोच मनोज मलिक, उनकी पत्नी साक्षी समेत 5 लोगों की गोली मारकर हत्या करने का आरोप था।

पुलिस ने 1 लाख रुपए का रखा था ईनाम
पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी कोच सुखविंद्र सिंह को हरियाणा का मोस्ट वॉटेंड घोषित कर दिया था और उसके सिर पर 1 लाख रुपए का ईनाम भी रख दिया था। बता दें कि इस हत्याकांड में मथुरा जिले की पहलवाना पूजा तोमर की भी मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि ये हत्याकांड पुरानी दुश्मनी के चलते हुआ था।
घटना में मरने वाले 5 लोग
आपको बता दें कि इस घटना में 2 अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज रोहतक के एक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में चल रहा है। मृतकों में सोनीपत के सरगथला गांव के निवासी मनोज कुमार, उनकी पत्नी साक्षी, एक पहलवान, पूजा, कुश्ती कोच सतीश कुमार और प्रदीप मलिक शामिल हैं।
क्या है पूरी घटना?
जानकारी के मुताबिक, मेहर सिंह अखाड़े में शुक्रवार (12 फरवरी) की देर रात सुखविंद्र ने अखाड़े का संचालक सोनीपत के सरगथला गांव के रहने वाले मनोज मलिक, उनकी पत्नी साक्षी, रोहतक के मांडोठी गांव के रहने वाले कोच सतीश कुमार, गांव मोखरा के रहने वाले प्रदीप मलिक और उत्तर प्रदेश के मथुरा की महिला पहलवान पूजा हत्या कर दी। पूजा तोमर मूलरूप से मथुरा जिले के जमुनापार थाना क्षेत्र के गांव सिहोरा की रहने वाली थीं। वर्तमान में उनका परिवार मथुरा के लक्ष्मीनगर में रहता है। पूजा के पिता रामगोपाल और भाई विष्णु कपड़े की दुकान करते हैं।
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications