PROFILE: दिल्ली में लड़की की 'वहशी' तरीके से पिटाई करने वाला रोहित तोमर कौन है?

नई दिल्ली। दिल्ली के तिलक नगर में एक लड़की की पिटाई और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी। यहां तक की वीडियो वायरल होने के कुछ ही घंटे के भीतर पुलिस एक्शन में आई और शख्स रोहित तोमर के खिलाफ रेप का केस दर्ज जेल भेज दिया। यहां पर हम बताएंगे कि आखिर ये रोहित तोमर है कौन और वो क्या करता है? आखिर ऐसा क्या हुआ कि खुद गृह मंत्री को मामले का संज्ञान लेना पड़ा और पुलिस को निर्देश देने पड़े। लेकिन अब जेल की हवा खाने के बाद रोहित की सच्चाई धीरे-धीरे सामने आने लगी है।

पिता हैं दिल्ली पुलिस में ASI

पिता हैं दिल्ली पुलिस में ASI

रोहित तोमर से जुड़ी सबसे पहली बात ये है कि आरोपी का पिता अशोक तोमर दिल्ली पुलिस के नारकोटिक्स विभाग में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) के पोस्ट पर तैनात है। फिलहाल उनकी तैनाती सेंट्रल दिल्ली में है। पुलिस जांच में एक बाद और सामने आया है कि रोहित ने जिस जगह लड़की की पिटाई की है दरअसल वो उसके दोस्त का बीपीओ है जो कि उत्तम नगर में स्थित है। सूत्रों की माने तो जिस लड़की की पिटाई रोहित ने की है उसकी उम्र 21 साल है और उसने हाल ही में बीपीओ ज्वाइन किया था।

ट्विटरबाज ने बताया बजरंग दल का सदस्य

रोहित तोमर की गिरफ्तारी के बाद उसके गुनाहों की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। लेकिन इसमें सबसे ज्यादा चौकाने वाली बात ये ही कि कुछ लोग रेप के आरोपी रोहित तोमर को बजरंग दल का सदस्य बता रहे हैं। क्योंकि राजेश रिषी नामक एक शख्स ने कहा कि है कि रोहित बजरंग दल का सदस्य है। जिसने की एक लड़की पर मर्दानगी दिखाया है। इसके अलावा ऐसे और कई ट्वीट आएं हैं जिसमें रोहित तोमर को बजरंग दल का सदस्य बताया जा रहा है। हालांकि इसके पीछे क्या सच्चाई है इस संबंध में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

रेप केस के साथ रोहित पर लगी हैं ये धाराएं

रेप केस के साथ रोहित पर लगी हैं ये धाराएं

गृहमंत्री के संज्ञान और उनके निर्देश के बाद दिल्ली पुलिस ने रोहित तोमर के खिलाफ कठोर एक्शन लिया है। रोहित के खिलाफ पुलिस ने शिकायत मिलते ही सबसे पहले आईपीसी की धारा 354/506 के तहत केस दर्ज किया। इसके साथ-साथ रोहित के खिलाफ पुलिस ने पीड़िता की ओर से शिकायत मिलने के बाद रेप का केस भी दर्ज किया है। फिलहाल रोहित एक दिन के लिए पुलिस रिमांड पर है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली: लड़की की पिटाई करने वाले रोहित तोमर पर रेप का केस दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+