राहुल नहीं, Priyanka Gandhi बनेंगी पीएम! गांधी परिवार के इस शख्स ने किया बड़ा खुलासा

Robert Vadra on Priyanka Gandhi: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने प्रियंका गांधी को प्रधानमंत्री पद का चेहरा बनाए जाने की वकालत की थी। अब इस बयान का रॉबर्ट वाड्रा ने भी समर्थन जताया है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी का राजनीतिक भविष्य काफी उज्ज्वल है। उन्होंने अपनी पत्नी की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि भारत की जनता उनमें उम्मीद देख रही है। साथ ही, यह भी कहा कि अगर सही मौके मिलते हैं तो प्रियंका बहुत बड़ी भूमिका में नजर आएंगी।

वायनाड सांसद की तारीफ करते हुए रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि आने वाले समय में देश के बहुत से लोग उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहेंगे। एक मीडिया एजेंसी से बात करते हुए वाड्रा ने कहा, 'यह सिर्फ सही समय की बात है। सही मौके मिले को प्रियंका एक बड़ी भूमिका में नजर आएंगी।

Robert Vadra on Priyanka Gandhi

Robert Vadra on Priyanka Gandhi: प्रियंका के नेतृत्व क्षमता की तारीफ की

समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि प्रियंका गांधी जमीनी मुद्दों को गहराई से समझती हैं और लोगों की राय को महत्व देती हैं। उन्होंने कहा, 'उन्हें इस देश के हालात का बखूबी अंदाजा है और वह बदलाव की जरूरतों को पहचानती हैं। एक लीडर की पहचान होती है कि वह सिर्फ अपनी बात नहीं कहे, बल्कि आम लोगों की आवाज भी सुने।' प्रियंका गांधी फिलहाल वायनाड की सांसद हैं और पार्टी में महासचिव की भूमिका निभा रही हैं। उनके पति रॉबर्ट वाड्रा को उम्मीद है कि आने वाले समय में प्रियंका नेतृत्व की बड़ी जिम्मेदारी निभाएंगी।

Robert Vadra बोले, 'परिवार से मिली राजनीतिक समझ'

वाड्रा ने कहा कि प्रियंका गांधी को राजनीति की समझ अपने परिवार से विरासत में मिली है। उन्होंने बताया कि प्रियंका ने अपनी दादी इंदिरा गांधी, पिता राजीव गांधी, मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी से राजनीति के कई अहम सबक सीखे हैं। यही वजह है कि लोग उनसे आसानी से जुड़ जाते हैं, क्योंकि वह दिल से बोलती हैं। अहम मुद्दों पर बेझिझक अपनी राय रखती हैं।

बता दें कि कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने हाल ही में कहा था कि प्रियंका गांधी अपनी दादी इंदिरा गांधी की तरह एक सशक्त प्रधानमंत्री साबित हो सकती हैं। उन्होंने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों से जुड़े मुद्दों का हवाला देते हुए कहा था कि प्रियंका गांधी ऐसे मामलों में निर्णायक और सख्त रुख अपनातीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+