दिल्ली: कनॉट प्लेस में दिनदहाड़े फायरिंग, बदमाशों ने मनी चेंजर को मारी गोली

नई दिल्ली। दिल्ली का दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस में बदमाशों ने एक व्यक्ति को सरेआम गोली मारकर घायल कर दिया। घटना कनॉट प्लेस में ए ब्लॉक के गेट नंबर 8 पर घटी है। कनॉट प्लेस में ए ब्लाक स्थित ICICI बैंक के करीब बदमाशों ने एक मनी चेंजर से बैग छीनने की कोशिश की। जब पीड़ित युवक ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे गोली मार दी।

Connaught Place

पीड़ित युवक को सीने में गोली लगी है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को आरएमएल अस्पताल में भर्ती करा दिया है। युवक का फिलहाल खतरे से बहार है। लूट में घायल व्यक्ति की पहचान तस्वीर चौधरी के रूप में हुई है। टना के दौरान तस्वीर अपने ऑफिस जा रहे थे।

इसी दौरान घात लगाए बैठे दो बदमाशों ने उससे बैग छिनने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों को खोज रही है।

दिल्ली पुलिस के रिकॉर्ड बताते हैं कि पिछले पांच सालों में छीनने के मामले में 413% की वृद्धि हुई है। इस महीने की शुरुआत में, पश्चिम दिल्ली के उत्तम नगर में एक महिला के दोनों कानों के झुमके तोड़कर ले गए थे। इस हादसे में घायल हुई महिला को कानों की सर्जरी करवानी पड़ी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+