सोशल मीडिया पर वायरल विकास का 'अद्भुत' नजारा, सड़क पर खड़ी बाइक के साथ बना दिया रोड, यूजर्स भी हैरान
नई दिल्ली, 04 जुलाई: सोशल मीडिया पर इन दिनों सड़क पर खड़ी एक बाइक की तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। सड़के किनारे खड़ी बाइक की तस्वीर को देखने के बाद यूजर जहां एक तरफ हैरान है तो दूसरी तरफ लोग इसके मजे लेने से भी बाज नहीं आ रहे। दरअसल, सड़क बनाने के दौरान मजदूरों ने बिना कुछ सोचे बाइक के नीचे भी सीमेंट डाल दी, जिसके बाद बाइक पर रोड में ही फिक्स हो गई।

विकास के 'अद्भुत' नजारे की देखिए तस्वीर
सोशल मीडिया पर वायरल हुई विकास के 'अद्भुत' नजारे की यह तस्वीर तमिलनाडु के वेल्लोर की है, जहां सड़क पर खड़ी मोटर साइकिल के रोड पर जमने से बाइक का मालिक भी हैरान है। बाइक स्टैंड पर खड़ी थी, जिसको आधा-आधा फीट सीमेंट डालकर उसे कदर फिक्स कर दिया कि हटाने में लोगों के पसीने छूट जाए।

सड़क किनारे खड़ी थी बाइक, कर दिया ऐसा हाल
बाइक के मालिक एस मुरुगन ने अपनी बाइक को हर बार की तरह सड़क के किनारे खड़ी की थी। रोड बनाने वालों ने ना उनको कुछ बोला और ना बाइक हटाने के लिए चेतावनी दी। सीधे बाइक के साथ रोड बना दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह घटना गांधी रोड के पास के एक इलाके की है, जहां स्मार्ट सिटीज मिशन के तहत वेल्लोर सिटी नगर निगम (वीसीएमसी) एक सड़क बना रहा था।

सुबह आकर देखा तो बाइक मालिक हैरान
द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक सीमेंट में फंसी बाइक के मालिक एस मुरुगन ने इसे एक दुकान के बाहर अपने सामान्य स्थान पर खड़ा कर दिया था और यह रात भर वहीं बैठा रहा, क्योंकि न तो उसे कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी थी और न ही इसे हटाने के लिए कहा था। स्थानीय निवासी ने बताया कि हम रात 11 बजे तक मौके पर थे, लेकिन उन्होंने हमें सूचित नहीं किया। जब मैं सुबह बाइक देखने आया, तो मैं चौंक गया।

कारण बताओ नोटिस जारी
सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस तस्वीर के बाद निगम ने बताया कि उनको इस प्रोजेक्ट की कोई जानकारी नहीं थी। वहीं इस घटना को लेकर इंजीनियर (प्रभारी) को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही मौके पर निगम के अधिकारियों ने दौरा कर मोटरसाइकिल को वहीं से हटा दिया।












Click it and Unblock the Notifications