आज नहीं दिखा चांद, मरकजी चांद कमेटी का ऐलान, 24 मार्च से शुरू होगा रमजान माह
24 मार्च से होगी रमजान माह की शुरुआत, मरकजी कमेटी की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है कि आज चांद नहीं दिखा।

Ramzan Month: रमजान महीने की शुरुआत 24 मार्च से होने जा रही है। मरकजी चांद कमेटी की ओर से इस बात की आधिकारिक जानकारी दी गई है। मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने मरकजी चांद कमेटी की ओर से बयान जारी करके बताया कि रमजान का चांद नहीं हुआ। मरकजी चांद कमेटी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मरकजी चांद कमेटी फरंगी महल के सदर एवं इमाम ईदगाह लखनऊ मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली काजी ए शहर ने ऐलान किया है कि आज दिनांक 29 शाबान 1444 मुताबिक 22 मार्च 2023 को रमजानुल मुबारक चांद नहीं हुआ है। इसलिए पहली रमजानुल मुबारक 24 मार्च 2023 को होगी। हालांकि केरल में 23 मार्च को ही रमजान माह की शुरुआत हो जाएगी। मुस्लिम इमाम की तिरुवनंतपुरम में हुई बैठक में यह जानकारी दी गई कि 23 मार्च को ही रमजान का पहला दिन होगा और लोग रोजे रखेंगे।
रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली की फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने भी इस बात की जानकारी दी है कि देश में आज कहीं भी चांद नजर नहीं आया है। वहीं मुंबई के मरकजी रुयते हिलाल कमेटी मस्जिद ए जामा की ओर से जानकारी दी गई है कि 24 मार्च से ही पहले रोजे की शुरुआत होगी। गौर करने वाली बात है कि उम्मीद जताई जा रही थी कि 22 मार्च को रमजान का पहला चांद दिख सकता है, लिहाजा 23 मार्च से रमजान माह की शुरुआत हो सकती है। जानकारी के लिए
बता दें कि इस्लामी कैलेंडर में रमजान नौंवा महीना होता है, ऐसे में इस महीने में रोजा रखा जाता है। रोजे के दौरान लोग कुछ भी ना खाते हैं और ना पीते हैं। पानी का एक घूंट भी रोजे के दौरान नहीं पिया जा सकता है। रमजान की शुरुआत जुमा से हो रही है, ऐसे में लोगों में जुमा की नमाज को लेकर काफी उत्साह है। गांव से लेकर शहर तक रमजान की खास तैयारी की जा रही है। मस्जिदों में इसके लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। घरों में लोग रमजान के दौरान इफ्तार और सहरी की विशेष तैयारी करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications