आरके सिंह के ज्वालामुखी से भाजपा गर्म, नीतीश को ठंडक
पटना। भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं पूर्व गृह सचिव आरके सिंह के बयान से फूटे ज्वालामुखी से भारतीय जनता पार्टी अंदर से बेहद गर्म हो गई है। लेकिन खास बात यह है कि इस ज्वालामुखी से नीतीश कुमार के दिल को बहुत ठंडक पहुंची है।
पढ़ें- बिहार चुनाव- पिछले 10 साल में सांसद-विधायकों की समीक्षा
चुनावी माहौल ऐसा है कि एक वक्त विरोधी खेमे में एक चिंगारी भी उठेगी, तो दूसरी पार्टी उसे आग बनाने में जरा भी देर नहीं लगायेगी। ऐसा ही कुछ नीतीश कुमार ने आज आरके सिंह के बयान के बाद किया।
क्या कहा आरके सिंह ने
आरके सिंह ने कहा, "वे (भाजपा) अपराधियों को टिकट दे रहे हैं, सरकार को कैसे साफ करेंगे? यह बिहार की जनता के साथ अन्याय है। कुछ लोगों ने अपराधियों को टिकट बेच दिये हैं। कई भाजपा कार्यकर्ताओं सीटों के बंटवारे को लेकर गुस्से में हैं।"
सुशील मोदी ने किया बचाव
सुशील मोदी ने तुरंत मीडिया में बयान जारी किया और कहा, "कई बार नेता लोग अपने समर्थकों को टिकट देने के लिये दबाव डालते हैं। लेकिन हर किसी की इच्छा पूरी नहीं की जा सकती है। यहां तक मेरे पास भी टिकट के लिये कई सारी कॉल आयीं, लेकिन मेरे लिये उन्हें उत्तर देना संभव नहीं था।"
नीतीश के दिल को ठंडक
आर के सिंह के बयान के बाद नीतीश कुमार के दिल को बहुत ठंडक पहुंची और इस पर उन्होंने भरी सभा में चुटकी ली। नीतीश ने कहा, "आज उनके एक आरा के सांसद ने क्या बयान दिया? पार्टी के अंदर भूचाल और ये हमको बोल रहे हैं जंगल राज। भाजपा वाले जंगल राज, जंगल राज बोल कर लोगों को डराना चाहते हैं। जबकि उनके अंदर से ही आवाज उठती है और उनका चरित्र उजागर हो जाता है।"













Click it and Unblock the Notifications