रोता नहीं हूं मैं, शेर का बच्चा हूं, डरपोक नहीं- तेजस्वी यादव
लालू यादव को सजा सुनाए जाने के बाद बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव रांची में ही डटे हुए हैं
नई दिल्ली। आरजेडी चीफ लालू यादव के चारा घोटाले में जेल जाने के बाद तेजस्वी यादव ने सबकुछ संभाल लिया है। राजनीति से लेकर परिवार तक को तेजस्वी मैनेज कर रहे हैं। उधर लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले में दोषी करार दिए जाने के बाद तरह तरह के बयान सामने आ रहे है। राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं थम नहीं रही हैं। अब इसी पर लालू के पुत्र तेजस्वी यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है जिसमें वो एक अंग्रेजी न्यूज चैनल टाइम्स नाउ पर भड़क गए ।बता दें कि चैनल द्वारा ये कहा गया था कि पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी जेल से बाहर आते हुए रो पड़े थे।

इस पर तेजस्वी ने आपत्ति जताई और ट्वीट कर चैनल को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि डियर टाइम्स नाउ निवेदन करता हूं कि कृप्या इस तरह की बकवास को अपने पास ही रखो। वहीं उन्होंने सबूत मांगते हुए कहा कि मेरे रोते हुए की फुटेज दिखाइए अगर नहीं है तो इसको वापस लीजिए। वहीं उन्होंने कहा कि मैं शेर का बेटा हूं और आप लोगों की तरह डरपोक नहीं हूं जो पैसे और दबाव में मोदी सरकार के सामने झुक जाऊं... इसे ठीक करो...
लालू यादव को सजा सुनाए जाने के बाद बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव रांची में ही डटे हुए हैं। तेजस्वी यादव ट्वीट के जरिये लगातार बीजेपी सरकार पर हमला बोल रहे हैं। तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया है, 'मज़बूत होने में मज़ा ही तब है जब सारे दुश्मन कमज़ोर करने पर तुले हो।' तेजस्वी यादव ने कहा कि ये सब अफवाह है कि पार्टी अब कमजोर हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications