हर हाल में राजद-जेडीयू साथ लड़ेंगे चुनाव: शरद यादव
पटना। भले ही राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और बिहार के सीएम नीतीश कुमार में अंदर ही अंदर युद्ध चल रहा हो लेकिन जेडीयू प्रमुख को पूरी उम्मीद है कि दोनों ही पार्टियों राजद और जेडीयू का गठबंधन होकर रहेगा। आज शरद यादव ने राजधानी पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ तीन घंटे चली मुलाकात के बाद मीडिया को बताया, जद(यू) और राजद के बीच गठबंधन तय एवं सुनिश्चित है। लेकिन मैं इस गठबंधन की तारीख नहीं बता सकता।
यादव ने कहा, बिहार चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार सुनिश्चित करने के लिए एक मजबूत धर्मनिरपेक्ष गठबंधन मौजूदा समय की मांग है। इसलिए ही दोनों पार्टियां साथ में चुनाव लड़ेंगी।
गौरतलब है कि राजनीतिक गलियारों में ऐसी खबर है कि लालू प्रसाद यादव, नीतीश कुमार को सीएम के पद के रूप में स्वीकार नहीं करना चाहते हैं, ऐसे में उन्होंने शर्त रखी है कि आगामी चुनाव में नीतीश कुमाऱ के बतौर सीएम ना उतारा ना जाये जिसके लिए जेडीयू तैयार नहीं हैं और इस समय वो कांग्रेस की ओर से दिये जा रहे अटेंशन पर तवज्जो दे रही है जिसके कारण मामला अभी भी फंसा हुआ है।













Click it and Unblock the Notifications