हत्या के आरोपी नीतीश सीएम पद पर कैसे बने रह सकते हैं : RJD
लालू यादव की पार्टी ने नीतीश कुमार से पूछा है कि आप हत्या के आरोपी हैं , सीएम पद पर कैसे बने रह सकते हैं।
नई दिल्ली। बिहार की सत्ता से बेदखल होने के बाद से आरजेडी चुप बैठने के मूड में नहीं है। आरजेडी नेता जगदानंद सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार बेदाग होने का दावा करते है लेकिन वो असल में हत्या के मामले में आरोपी हैं। आरजेडी ने कहा कि वो परिवार आज भी न्याय का इंतजार कर रहा है। लालू यादव की पार्टी ने नीतीश कुमार से पूछा है कि आप हत्या के आरोपी हैं , सीएम पद पर कैसे बने रह सकते हैं।

सोमवार को आरजेडी ने 1999 के सीताराम मर्डर केस का मुद्दा उठाते हुए नीतीश कुमार पर जोरदार हमला किया।आरजेडी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस केस के पीड़ित पक्ष का एक वीडियो टेप दिखाकर आरजेडी नेताओं ने कहा कि नीतीश की बड़े अपराधियों से संबंध हैं और हत्या के आरोपी को सीएम के पद पर कैसे बने रह सकते हैं।
आरजेडी नेता जगन्नाथ सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि नीतीश कुमार मर्डर केस और आर्म्स ऐक्ट में आरोपी हैं, इस केस में पीड़ित परिवार आज भी न्याय का इंतजार कर रहा है। सीएम नीतीश कुमार भी आज 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। माना जा रहा है कि वह आरजेडी के आरोपों का जवाब दे सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications