Video: 'अगस्त तक गिर जाएगी मोदी सरकार, कभी भी हो सकते हैं चुनाव', लालू यादव ने किया बड़ा दावा

RJD chief Lalu Prasad: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद ने शुक्रवार (5 जुलाई) को भविष्यवाणी की कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार अगस्त तक गिर सकती है और चुनाव कभी भी हो सकते हैं।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव कहते हैं, "मैं सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से तैयार रहने की अपील करता हूं, क्योंकि चुनाव कभी भी हो सकते हैं। दिल्ली में मोदी की सरकार बहुत कमजोर है और अगस्त तक गिर सकती है।"

RJD chief Lalu Prasad

तेजस्वी यादव बोले- JDU सत्ता के लालच में विचारधारा से समझौता कर रही है

आरजेडी के स्थापना दिवस समारोह में बोलते हुए पार्टी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "सत्ता के लालच में जनता दल (यू) वालों ने अपनी विचारधारा से समझौता कर लिया और बीजेपी से गठबंधन कर लिया। राष्ट्रीय जनता दल ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने बीजेपी के सामने न तो समझौता किया और न ही घुटने टेके। सत्ता में होना सबसे बड़ी बात नहीं है। हमारी लड़ाई उन लोगों के लिए है जो कमजोर और वंचित हैं।''

तेजस्वी यादव ने कहा, "लोकसभा चुनाव में हमारा वोट शेयर 9% बढ़ा, जबकि एनडीए का वोट शेयर 6% कम हुआ। आज आरजेडी ने 4 सीटें जीती हैं। हम और भी जीत सकते थे। फिर भी, हमारे गठबंधन ने इस लोकसभा चुनाव में 9 सीटें जीती हैं।"

ये भी पढ़ें- 'इंदिरा गांधी ने हमें जेल में डाला, लेकिन कभी दुर्व्यवहार नहीं क‍िया', लालू यादव को आई काले दिनों की याद

लोकसभा चुनाव 2024 में किस पार्टी को कितनी सीटें?

लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को 240 सीटें मिलीं, लेकिन बहुमत के आंकड़े 272 से दूर रह गई। बीजेपी ने जेडी(यू), टीडीपी आदि सहयोगी दलों के समर्थन से सरकार बनाई और पीएम मोदी के लगातार तीसरे कार्यकाल का रास्ता साफ किया।

मोदी 3.0 के सत्ता में आने के बाद से कई विपक्षी नेता दावा कर रहे हैं कि सरकार लंबे समय तक नहीं चलेगी और कुछ महीनों में गिर जाएगी। लालू की ताजा टिप्पणी ने ऐसे दावों को फिर से हवा दे दी है।

ये भी पढ़ें- फैजाबाद MP अवधेश प्रसाद के शपथ के दौरान बदला गया सदन का पूरा माहौल, सपा सांसद लिया ने इन-इन लोगों का नाम

बिहार की सत्ताधारी जेडीयू केंद्र और राज्य दोनों जगहों पर बीजेपी के साथ गठबंधन में है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार और एनडीए सरकार पिछले कुछ महीनों में राज्य में कई पुलों के ढहने के कारण आलोचनाओं के घेरे में है। अधिकारी जहां भारी बारिश को संभावित कारण बता रहे हैं, वहीं विपक्ष ने इन घटनाओं को भ्रष्ट शासन का मामला बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+