फैजाबाद MP अवधेश प्रसाद के शपथ के दौरान बदला गया सदन का पूरा माहौल, सपा सांसद लिया ने इन-इन लोगों का नाम
Faizabad MP Awadhesh Prasad Oath: 18वीं लोकसभा के सत्र के दूसरे दिन मंगलवार (25 जून) को भी नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई गई। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के फैजाबाद (अयोध्या) लोकसभा से सांसद चुने गए अवधेश प्रसाद ने भी शपथ ली। इससे पहले जैसे ही वो शपथ लेने के लिए आए सदन का पूरा माहौल बदल गया।
सांसद पद की शपथ लेने के दौरान अवधेश प्रसाद ने भी अन्य विपक्षी सांसदों की तरह हाथ में संविधान लिया हुआ था। इस दौरान जैसे ही वो मंच पर सांसद पद की शपथ लेने के लिए जाने लगे, तो विपक्ष ने जोर-जोर से 'जय श्रीराम' के नारे लगाए।

सदन में लगे 'जय श्री राम' के नारे
बता दें कि फैजाबाद लोकसभा सीट वो ही क्षेत्र हैं, जिसके अंतर्गत अयोध्या आता है। ऐसे में वहां से समाजवादी पार्टी से उम्मीदवाद अवधेश प्रसाद ने जीत दर्ज करते हुए संसद का रास्ता तय किया है। ऐसे में फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद जैसे ही शपथ लेने आए। सदन में 'जय श्री राम' के नारे लगाना शुरू हो गए। जिसका उन्होंने हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया।
शपथ में लिया अन्य सांसदों से ज्यादा वक्त
इसी के साथ उन्होंने अन्य सांसदों की तुलना में शपथ लेने में अधिक समय भी लगाया। उन्होंने शपथ लेने के लिए 1.41 मिनट का वक्त लिया। वहीं शपथ पूरी होने के बाद उनके तरीके ने पूरे सदन का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
'माननीय नेताजी अमर रहें' का लगाया नारा
शपथ के बाद सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने संविधान की प्रति को उठाते हुए संविधान जिंदाबाद का नारा लगाया। उन्होंने संविधान की जय करने के बाद, "माननीय नेताजी अमर रहें, वीरांगना उधा देवी अमर रहे, महाराज बिजली पासी अमर रहे, माननीय अखिलेश यादव जिंदाबाद, पीडीए जिंदाबाद, बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जिंदाबाद, उनका संविधान जिंदाबाद" के नारे लगाए।"
अवधेश प्रसाद ने भाजपा के लल्लू सिंह को हराया
बता दें कि अवधेश प्रसाद की फैजाबाद में जीत के बाद से समाजवादी पार्टी में कद बढ़ गया है। क्योंकि भाजपा पूरी ताकत झोंकने के बाद भी यहां से जीत नहीं पाई और अवधेश प्रसाद ने 54567 वोटों से बीजेपी के लल्लू सिंह को हरा दिया।












Click it and Unblock the Notifications