'किस तरह का आदमी था वो', गौरव तनेजा से तलाक लेंगी या नहीं? अब खुद रितु राठी ने वीडियो में बताया पूरा सच
Gaurav Taneja Ritu Rathee Divorce: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर गौरव तनेजा और उनकी पत्नी और पायलट रितु राठी के तलाक की अफवाह पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चल रही है। एक वीडियो भी वायरल किया जा रहा है जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि रितु राठी वृंदावन वाले प्रेमानंद महाराज के आश्रम में जाकर अपना दुखड़ा रो रही थीं। इस वीडियो के सामने आने के बाद तलाक की अफवाह उठी है।
अब खुद सोमवार 30 सितंबर को वीडियो जारी कर रितु राठी ने तलाक की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। रितु राठी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कहा है कि गौरव तनेजा को विलेन बनाना बंद कीजिए। रितु राठी ने यह भी कहा है कि शादी दो लोगों के बीच होती है। ऐसे में किसी को भी कुछ भी बोलने का हक नहीं होता है।

ये भी पढे़ं- Bharat Vs India:सद्गुरु के पोस्ट को Dhruv Rathee ने बताया 'देश-विरोधी' एजेंडा, अब Gaurav Taneja ने ऐसे कसा तंज
"तलाक रियलिटी चेक" से वीडियो शेयर कर क्या बोलीं रितु राठी?
रितु राठी ने इंस्टाग्राम पर "तलाक रियलिटी चेक" कैप्शन से वीडियो शेयर कर,अफवाह फैलाने वालों की आलोचना की है। रितु राठी ने कहा है कि लोगों को ये नहीं पता है कि उनकी और गौरव तनेजा की शादी में 8 साल में क्या-क्या हुआ है।
रितु राठी ने कहा, "पति-पत्नी के बीच एक छोटी सी बात हुई। उसे लगा कि वह सही है, मुझे लगा कि मैं सही हूं। वह जिद्दी हो गया, और मैं भी जिद्दी हो गई। लेकिन क्या इसका मतलब यह है कि आप मुझे बताएंगे कि वह किस तरह का आदमी था? मैं उस आदमी को अंदर से जानती हूं। मुझे आपसे यह सुनने की जरूरत नहीं है कि वह सच्चा है या नहीं, वह वफादार था या नहीं। मैंने उसे हर परिस्थिति से गुजरते देखा है।''
रितु राठी बोलीं- 'मुझे सोशल मीडिया सपोर्ट की जरूरत नहीं है'
रितु राठी ने कहा, ''मुझे सोशल मीडिया से सपोर्ट की जरूरत नहीं है। मैं कोई अबला नारी नहीं हूं। मैं अपनी चीजों को खुद संभाल सकती हूं। मैं अपने बच्चों को संभाल सकती हूं। मैंने एक साल पहले सोशल मीडिया छोड़ दिया था और मुझे इसका कोई अफसोस नहीं है। जो लोग शीशे के घरों में रहते हैं, उन्हें दूसरों के बारे में गपशप करना पसंद होता है।"
रितु राठी ने समाज को गपशप और अफवाहें फैलाने के लिए दोषी ठहराया। रितु राठी ने कहा, "पहले, जब लोग संयुक्त परिवारों में रहते थे, तो समाज हर चीज के लिए महिलाओं को दोषी ठहराता था। अब, समाज विकसित हो गया है, लोग स्वतंत्र हो गए हैं। अब अगर कोई जोड़ा अलग होता है तो पुरुष को दोषी ठहराया जाता है।''

प्रेमानंद महाराज के पास गई वो महिला रितु राठी ही थी
रितु राठी ने अपने वीडियो में यह भी कहा कि हां, प्रेमानंद महाराज के पास गई वो महिला मैं ही थी। मेरा ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। असल वायरल वीडियो में एक महिला दिखाई दे रही है, जिसका चेहरा दुपट्टे से ढका हुआ है, वह प्रेमानंद से अपने भविष्य के बारे में पूछते हुए बहुत रो रही है। वीडियो में महिला कहती है, 'मेरी बेटियां हैं, मैं हमेशा काम नहीं कर सकती। एक मां के रूप में, मुझे अपने बच्चों की परवरिश करनी होगी। उन्हें समय देने के लिए, मुझे अपनी नौकरी छोड़नी होगी।''
रितु राठी और गौरव तनेजा की दो बेटियाँ हैं। रितु राठी ने अपने इंस्टा वीडियो में कहा, "एक वीडियो में कुछ निजी सवाल पूछे गए थे। क्या वो मैं थी? हां, वो मैं ही थी।"
वीडियो में रितु राठी ने कहा है कि इन दिनों वह अपनी बेटी के साथ हैं और बहुत ज्यादा खुश हैं। रितु राठी ने यह भी कहा है कि गौरव तनेजा ने उनको आत्म निर्भर बनाने में बहुत मदद की है।
रितु राठी ने कहा है,''प्रेमानंद के पास मैं अपने तकलीफों को लेकर गई थी। लेकिन उसको गलत तरीके से वायरल किया गया है। मुझे भी तकलीफ हुई तो मैं अपने भगवान के सामने जाकर रोई। ये सब मेरा पर्सनल इश्यू है। मैं बिल्कुल नहीं चाहती थी कि ये मामला उछले। ये हमारे पति-पत्नी के बीच की बात थी। हमें एक-दूसरे की बात चुभ गई। हर रिश्ते में झगड़े होते हैं।'' हालांकि पूरे वीडियो में रितु राठी ने यह नहीं बताया कि वह गौरव से तलाक लेंगी या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications