Rishi Sunak in India: नए संसद की भव्यता देख चौंक उठे ऋषि सुनक, जानिए उन्होंने क्या कहा ?
Rishi Sunak in India: ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक इस समय भारत के दौरे पर हैं। इस दौरान मंगलवार (18 फरवरी) को अपने पूरे परिवार के साथ भारतीय संसद पहुंचे। उनके साथ पत्नी ताई मूर्ति और बेटियों कृष्णा,अनुष्का और राज्यसभा सांसद और उनकी सास सुधा मूर्ति भी मौजूद रहीं।
लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह ने सुनक और उनके परिवार का स्वागत किया। वहीं संसद भ्रमण के दौरान ऋषि सुनक ने संसद की भव्यता को देख हैरान हो गए।

विदेश मंत्री जयशंकर ने की थी मुलाकात
ऋषि सुनक ने परिवार के साथ गैलरी, कक्ष, संविधान हॉल और संविधान सदन का दौरा किया। सोमवार (17 फरवरी) को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिल्ली में यूके के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मुलाकात की थी। मुलाकात के दौरान जयशंकर ने कहा कि वह भारत-ब्रिटेन संबंधों को मजबूत करने में सुनक के प्रयास की सराहना करते हैं।
एक्स पर एक पोस्ट में जयशंकर ने लिखा कि, "दिल्ली में यूके के पूर्व पीएम ऋषि सुनक से मिलकर अच्छा लगा। भारत-ब्रिटेन संबंधों को मजबूत करने के लिए उनके निरंतर प्रयास की सराहना करता हूं।"
ताजमहल का भी किया था दौरा
इससे पहले सुनक अपने परिवार के साथ रविवार (16 फरवरी) को आगरा पहुंचे थे जहां पर उन्होंने ताजमहल का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति, सास सुधा मूर्ति और उनकी दो बेटियां अनुष्का और कृष्णा भी थीं। वहीं आगरा पहुंचने पर सुनक का जोरदार स्वागत किया गया था।वहां पर उनको देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे थे।
बच्चे इसे यात्रा को कभी नहीं भूलेंगे- सुनक
वहीं सुनक ने ताजमहल के Visitors बुक में भी ताजमहल के दौरे का एक्सपीरिंयस साझा किया। उन्होंने लिखा, "वास्तव में दुनिया में कुछ ही जगह ताजमहल जैसी खूबसूरत है। हमारे बच्चे इसे यात्रा को कभी नहीं भूलेंगे... हम आतिथ्य के लिए बहुत आभारी हैं। हमारे पूरे परिवार के लिए यह एक अविस्मरणीय अनुभव रहा। धन्यवाद।"
वानखेड़े स्टेडियम में देखा मैच
ब्रिटेन के पूर्व पीएम ऋषि सुनक, इससे पहले 2 फरवरी को मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 मैच देखा था। इस दौरान उनके ससुर नारायण मूर्ति भी मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications