COVID-19: ऋषि कपूर ने शेयर किया इटली का Video, कहा- हमें ऐसे ही अनुशासन की जरूरत है

मुंबई। पूरी दुनिया में कोरोना ने कोहराम मचा रखा है, चीन से फैले इस वायरस ने वहां के बाद इटली में सबसे ज्यादा आतंक फैलाया है, इटली में अब तक 60 हजार से ज्यादा लोग इस वायरस से पीड़ित हो चुके हैं और 6 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, ये हालत तब है जब इटली को दुनिया के सबसे बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का दर्जा हासिल है तो वहीं, अब बॉलीवुड के महान कलाकारों में से एक ऐक्टर ऋषि कपूर ने इटली के लॉकडाउन का एक वीडियो शेयर किया है, जो कि बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

ऋषि कपूर ने लिखा, 'हमें ऐसे ही अनुशासन की जरूरत है

ऋषि कपूर ने लिखा, 'हमें ऐसे ही अनुशासन की जरूरत है

वीडियो में लॉकडाउन के दौरान के एक आदमी सड़क पर टहलता नजर आया, उसको देखते ही वहां की पुलिस आती है और उसे किक मारकर गिरा देती है। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लेती है। इस video के साथ ऋषि कपूर ने लिखा, 'हमें ऐसे ही अनुशासन की जरूरत है।'

ऋषि कपूर ने शेयर किया इटली का Video

दरअसल हमारे देश में भी जनता कर्फ्यू के दूसरे दिन भी कई जगहों पर लोग दिखाई दिए, जिनसे सख्ती से पुलिस निपट रही है क्योंकि प्रशासन को मजबूरी में ये कदम उठाना पड़ा है।देश में कई जगहों पर धारा 144 और धारा 188 लगा दी गई है, बावजूद इसके लोग सुनने को तैयार नहीं है।

देश में भी लोग नहीं समझ रहे हैं लॉकडाउन की गंभीरता

देश में भी लोग नहीं समझ रहे हैं लॉकडाउन की गंभीरता

दिल्ली पुलिस ने सुबह शाहीन बाग वाला रोड खाली करा दिया। तंबू उखाड़ दिया। प्रदर्शनकारियों को वापस भेज दिया। लेकिन धीरे-धीरे भीड़ फिर जुटने लगी। फिर पुलिस ने किसी तरह समझाया कि फिलहाल कोरोना से लड़ने की जरूरत है। कुछ लोग अब भी अड़े हुए हैं, पीएम मोदी ने भी ट्वीट करके लोगों से अपील की है कि वो बिना जरूरत घर से बाहर ना निकलें, पीएम आज रात 8 बजे भी देश को संबोधित करने वाले हैं।

इन बातों का रखें खास ख्याल

इन बातों का रखें खास ख्याल

  • कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए हाथ को करीब 20 सेकेंड तक धोएं।
  • हाथों से बैक्टीरिया साफ करने के लिए सेनेटाइजर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • इसके लिए अल्कोहल आधारित हैंड रब का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचिए।
  • जिन लोगों को खांसी या जुकाम हो, उनके संपर्क में ना आएं। अपने नाक-मुंह और आंखों को बार-बार टच ना करें।
  • अगर आपको खांसी, जुकाम या बुखार हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
  • खांसते और छींकते समय नाक-मुंह पर रूमाल या टिशू पेपर रख लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+