ऋषि कपूर को हुई बीमारी, इंटरनेट पर बताया- इलाज के लिए विदेश जा रहा हूं
इरफान खान और सोनाली बेंद्रे के बाद अब ऋषि कपूर भी अपने इलाज के लिए विदेश रवाना हो गए हैं। ऋषि कपूर ने अपने इलाज की जानकारी खुद ट्विटर पर दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि वो कुछ समय के लिए अमेरिका जा रहे हैं और इसका कारण मेडिकल ट्रीटमेंट है।

मुंबई। इरफान खान और सोनाली बेंद्रे के बाद अब ऋषि कपूर भी अपने इलाज के लिए विदेश रवाना हो गए हैं। ऋषि कपूर ने अपने इलाज की जानकारी खुद ट्विटर पर दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि वो कुछ समय के लिए अमेरिका जा रहे हैं और इसका कारण मेडिकल ट्रीटमेंट है। ऋषि कपूर ने अपने फैंस से परेशान न होने के लिए कहा है और लिखा कि वो जल्द ही वापस लौटेंगे।

ट्विटर के जरिये फैंस को दी जानकारी
ऋषि कपूर अपने इलाज के लिए अमेरिका गए हैं। 66 वर्षीय अभिनेता किस बीमारी से जूझ रहे हैं, इसकी जानकारी अभी सामने निकलकर नहीं आई है। उन्होंने शनिवार को ट्वीट कर अपने फैंस को अमेरिका जाकर इलाज कराने की जानकारी दी। ऋषि कपूर ने ट्विटर पर लिखा, 'मैं अमेरिका जाकर इलाज कराने के लिए काम से थोड़े दिन की छुट्टी ले रहा हूं। मैं अपने शुभचिंतकों से आग्रह करता हूं कि वो परेशान न हों और किसी तरह की अफवाह न उड़ाएं।'
नहीं रहीं ऋषि कपूर की मां, आज हुआ निधन
ऋषि कपूर ने आगे लिखा, 'फिल्मों में रोने-धोने को 45 साल से ज्यादा वक्त हो गया है। आप लोगों के प्यार के साथ, मैं जल्द लौटूंगा।' बताया जा रहा है कि ऋषि कपूर शनिवार शाम को ही पत्नी नीतू कपूर और बेटे रणबीर के साथ अमेरिका रवाना हुए है। ऋषि शनिवार को अमेरिका के लिए रवाना हुए और सोमवार सुबह उनकी मां कृष्णा राज कपूर का निधन हो गया। मशहूर दिवंगत अभिनेता राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का सोमवार सुबह 4 बजे निधन हुआ।

बॉलीवुड में शोक की लहर
उनकी उम्र 87 वर्ष थी और वो सांस की बीमारी से ग्रसित थीं। कृष्णा मल्होत्रा ने साल 1946 में राज कपूर से शादी की थी। उनके पांच बच्चे रणधीर, ऋषि, राजीव, रीमा, रितु हैं तो वहीं वो करिश्मा- करीना, रणबीर, रिद्धिमा कपूर की दादी थीं। कृष्णा कपूर के निधन पर बॉलीवुड में शोक की लहर है, कई फिल्मी हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया है।












Click it and Unblock the Notifications