लॉकडाउन में मूवमेंट पास मिलने के बावजूद भी ऋषि कपूर के अंतिम संस्‍कार में क्‍यों नहीं पहुंच पाईं बेटी रिद्ध‍िमा, जानिए वजह

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने आज मुंबई के अस्‍पताल में अंतिम सांस ली। उहें बुधवार की रात को तबियत बिगड़ने की वजह से मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। इलाज के दौरान ही ऋषि कपूर का निधन हो गया। आज ही दोपहर करीब 3 बजे उनका अंतिम संस्‍कार कर दिया गया। उनके अंतिम संस्कार में परिवार के 20 लोग मौजूद रहे। सबसे दुख की बात ये रही कि उनके अंतिम संस्कार में उनकी बेटी रिद्ध‍िमा चाहकर भी पहुंच नहीं पाईं। जबकि निधन की खबर मिलते ही दिल्‍ली पुलिस ने उन्‍हें मूवमेंट पास जारी कर दिया था।

दिल्‍ली से मुंबई पहुंचने में लगते 14 से 15 घंटे

दिल्‍ली से मुंबई पहुंचने में लगते 14 से 15 घंटे

पिता ऋषि कपूर की खराब तबीयत की खबर मिलते ही बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी उनसे मिलने के लिए सरकार और पुलिस से दिल्ली से मुंबई तक की यात्रा की इजाजत मांगी थी। लेकिन इससे पहले कि वह अपने पिता से आखिरी वक्त में उनके पास होती उनका निधन हो गया। ​ऋषि कपूर के निधन के तुरंत बाद ही रिद्धिमा को सड़क मार्ग से दिल्ली से मुंबई की यात्रा करने की अनुमति मिल गई है। लेकिन मुंबई तक का सफर लंबा होन की वजह से वे पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाईं।

अब गुरुवार या शुक्रवार को जाएंगी मुंबई

अब गुरुवार या शुक्रवार को जाएंगी मुंबई

जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक अब रिद्धिमा बृहस्पतिवार को मुंबई के लिए रवाना होंगी। वहीं खबर ये भी है कि परिवार के अन्य सदस्य अभी भी एक चार्टर विमान के माध्यम से उड़ान भरने और मुंबई जल्दी पहुंचने की अनुमति प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि ऋषि कपूर की मौत की जानकारी महानायक अमिताभ बच्चन ने सबसे पहले दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, वो चला गया, मैं अंदर से टूट गया हूं।

अंतिम संस्‍कार में शामिल लोगों की लिस्‍ट

अंतिम संस्‍कार में शामिल लोगों की लिस्‍ट

ऋष‍ि कपूर का अंतिम संस्कार चंदनवाड़ी श्मशान घाट में इलेक्ट्र‍िक प्रणाली से किया गया। इस मौके पर सैफ अली खान, करीना कपूर, आलिया भट्ट, अभ‍िषेक बच्चन, नीतू कपूर, आदर जैन, कुणाल कपूर समेत कपूर परिवार के नजदीकी लो शामिल थे। उन्हें अंतिम विदाई देने पांच अन्य नजदीकी लोग भी शामिल हुए। ऋषि का निधन पूरे कपूर खानदान के लिए बड़ा झटका है। खासकर नीतू कपूर, रणबीर और रिद्धिमा कपूर के लिए इस दुखद घड़ी का सामना करना बेहद चुनौतीपूर्ण है।

2 साल पहले हुआ था ऋषि कपूर को कैंसर

2 साल पहले हुआ था ऋषि कपूर को कैंसर

2018 में ऋषि कपूर को कैंसर हुआ था। इलाज के लिए वो अमेरिका गए थे। वहां 11 महीने रहने के बाद पिछले साल सितंबर में भारत लौटे थे। पिछले गुरुवार भी उनकी सेहत खराब हुई थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था, लेकिन चार घंटे बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था। बाद में चेस्ट इन्फेक्शन, सांस लेने में दिक्कत और बुखार के कारण बुधवार को उन्हें दोबारा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। 67 साल के ऋषि कपूर ने सुबह 8 बजकर 45 मिनट बजे अंतिम सांस ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+