Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पापा ऋषि के निधन से टूटी बेटी रिद्धिमा ने लिखी इमोशनल पोस्ट, कहा-मैं आपको रोज फोन करूंगी...

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर का आज सुबह 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया है, वह लंबे समय से बीमार थे, उनके निधन की जानकारी अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके फैंस को दी, बता दें कि बीती रात उन्हें खराब स्वास्थ्य की वजह से लेकर मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा था, उनके निधन की खबर से हर कोई सदमे में है।

'पापा आई लव यू, मैं आपको हमेशा मिस करूंगी'

'पापा आई लव यू, मैं आपको हमेशा मिस करूंगी'

बेटी रिद्धिमा कपूर ने अपना दर्द इंस्ट्रागाम पर शेयर किया है, उनके शब्दों में उनके दर्द को महसूस किया जा सकता है, एक बेटी के लिए उसके पापा ही रीयल हीरो होते हैं और रिद्धिमा के लिए भी उनके पापा ही सच्चे हीरो थे, पापा संग अपनी फोटो शेयर करते हुए रिद्धिमा ने लिखा है 'पापा आई लव यू, मैं आपको हमेशा मिस करूंगी, RIP मेरे सबसे हिम्मती योद्धा, मैं आपको रोज मिस करूंगी, मैं आपको हर रोज कॉल करूंगी, ये मैं जब तक करूंगी जब तक कि हम दोबारा मिल नहीं जाते, पापा आई लव यू।'

Recommended Video

    Rishi Kapoor का निधन, 2018 से Cancer से जंग लड़ रहे थे ऋषि | वनइंडिया हिंदी

    रिद्धिमा को मिला पास

    गौरतलब है किबेटी रिद्धिमा कपूर, जो कि दिल्ली में रहती हैं और लॉकडाउन की वजह से, वे अपने पिता से मिलने अस्पताल में नहीं जा सकी थीं,अब पिता के निधन के बाद रिद्धिमा उनका आखिरी दीदार करने मुंबई जाएंगी।

    5 लोगों के लिए पास जारी किया गया

    साउथ ईस्ट डीसीपी के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने उनको मुंबई जाने का मूवमेंट पास जारी कर दिया है, इससे पहले खबर आई थी कि रिद्धिमा ने मुंबई जाने के लिए दिल्ली सरकार से परमिशन मांगी थी, मालूम हो कि रिद्धिमा कपूर साउथ ईस्ट दिल्ली के फ्रेंड्स कॉलोनी ईस्ट में रहती हैं, सुबह 10.30 बजे 5 लोगों के लिए पास जारी किया गया है।

    ल्यूकेमिया से पीड़ित थे ऋषि कपूर

    ल्यूकेमिया से पीड़ित थे ऋषि कपूर

    गौरतलब है कि ऋषि कपूर के निधन पर उनके परिवार की ओर से बयान जारी किया गया है, जिसमें लिखा है कि हमारे प्रिय ऋषि कपूर का आज सुबह 8:45 बजे अस्पताल में निधन हो गया। वह बीते 2 सालों से ल्यूकेमिया के साथ लड़ाई लड़ रहे थे। अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने बताया कि उन्होंने अंतिम समय तक उनका मनोरंजन किया, पिछले साल वो जब विदेश से इलाज करवाकर वापस आए थे, तो काफी खुश थे और हर किसी से मिलना चाहते थे. लेकिन ये बीमारी दूर नहीं जा सकी।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+