Mother’s day 2021: रिद्धिमा ने मां नीतू कपूर को खास तस्वीर शेयर कर दी बधाई, कहा- 'आप मेरी आयरन लेडी हो'

Mother’s day 2021: रिद्धिमा ने मां नीतू कपूर को खास तस्वीर शेयर कर दी बधाई, कहा- 'आप मेरी आयरन लेडी हो'

मुंबई, 09 मई: दुनियाभर में आज मदर्स डे मनाया जा रहा है। मई के दूसरे रविवार को हर साल मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। यह एक दिन है जो मां के बिना शर्त प्यार और उसके अनगिनत बलिदानों को समर्पित होता है। सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि कई मशहूर हस्तियां भी सोशल मीडिया पर इस खास दिन पर अपनी-अपनी मांओं के बारे में बात करते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी अपनी मां को मदर्स डे की बधाई दी है। ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी का ये सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है। रिद्धिमा ने नीतू कपूर के साथ एक पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर कर उन्हें मदर्स डे की शुभकामनाएं दी हैं। रिद्धिमा ने अपनी मां नीतू कपूर को आयरन लेडी कहा है।

Riddhima Kapoor Sahni

रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ''मैं एक मजबूत महिला हूं क्योंकि एक मजबूत महिला ने मुझे पाला है। मदर्स डे की शुभकामनाएं मेरी आयरन लेडी। मैं आपसे बहुत ज्यादा प्यार करती हूं।''

रिद्धिमा पहले भी कई बार नीतू कपूर को आयरन लेडी बुला चुकी हैं। हाल ही में जब इंडियन आइडल में नीतू कपूर आई थीं तो रिद्धिमा ने अपने वीडियो मैसेज में मां नीतू कपूर को आयरन लेडी कहा था। रिद्धिमा ने अपनी मां को परिवार का बैकबोन बताया था।

रिद्धिमा कपूर साहनी अपने पिता ऋषि कपूर के निधन के बाद कई बार अपने परिवार के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चुकी हैं। रद्धिमा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने दिवंगत पिता ऋषि कपूर, मां नीतू कपूर और भाई रणबीर के साथ तस्वीर शेयर करती रहती हैं। रिद्धिमा कपूर साहनी और रणबीर कपूर भाई-बहन है। रिद्धिमा कपूर साहनी पेश से एक ज्वेलरी डिजाइनर हैं। रिद्धिमा अपने बेटी और पति के साथ दिल्ली में रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+