'Galwan Says Hi' ट्वीट पर ऋचा चड्ढा ने मांगी माफी, कहा- ठेस पहुंचाने का नहीं था इरादा
देशभर में कई बॉलीवुड हस्तियों का बायकॉट चल रहा, लेकिन उससे जुड़े कई लोग अभी भी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने भारतीय सेना को लेकर एक विवादास्पद ट्वीट किया था। जिस पर काफी ज्यादा बवाल हुआ। भारतीय जनता पार्टी ने तो ऋचा पर कार्रवाई की मांग कर डाली। हालांकि अब एक्ट्रेस बैकफुट पर आ गईं और उन्होंने अपने ट्वीट के लिए माफी मांगी।

ऋचा ने ट्वीट कर लिखा कि अगर किसी को मेरे द्वारा कहे गए तीन शब्द से ठेस पहुंची है, तो मैं उससे माफी मांगती हूं। मैं बस ये कहना चाहती हूं कि मेरे द्वारा अनजाने में कहे गए शब्दों से ये भावना पैदा हुई, तो मुझे दुख होगा। मेरा इरादा फौजी भाइयों को दुख पहुंचाने का नहीं था, मेरे नानाजी भी फौज का शानदार हिस्सा रहे हैं।
ये है पूरा मामला
दरअसल लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। जिसमें भारतीय सेना से जुड़े अपडेट दिए गए। जब उनसे पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि भारतीय सेना पूरी तरह से तैयार है। बस उसे भारत सरकार के आदेश का इंतजार है। इसी बयान को कोट करते हुए ऋचा ने लिखा- 'गलवान हाय कह रहा है' (Galwan Says Hi)। इसके बाद से उनको सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।
क्या हुआ था गलवान में?
15 जून 2020 को भारतीय सेना और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। उस दौरान भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए, जबकि चीन के 40 से ज्यादा सैनिक मारे गए। वैसे शुरू में चीन ने अपने जवानों के मरने की बात से इनकार कर दिया था, लेकिन बाद में उसकी पोल खुल गई।












Click it and Unblock the Notifications