Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सुशांत राजपूत के दोस्त ऋषिकेश पवार की तलाश में एनसीबी के छापे, ड्रग्स केस में चल रहा है फरार

ड्रग्स केस: सुशांत राजपूत के दोस्त ऋषिकेश पवार फरार, तलाश में एनसीबी के छापे

नई दिल्ली। मरहूम फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पूर्व असिस्टेंट डायरेक्टर और दोस्त ऋषिकेश पवार की तलाश में शुक्रवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने छापेमारी की है। पवार के घर पर भी रेड की गई है। एनसीबी ने ड्रग्स केस में पूछताछ के लिए पवार को बुलाया था लेकिन वो गुरुवार से फरार बताए गए हैं। जिसके बाद शुक्रवार को एनसीबी टीम उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

NCB raid Sushant Singh Rajput friend Rishikesh Pawar, drugs case, bollywood drug case, Mumbai, bollywood news, NCB, Sushant Singh Rajput, Rishikesh Pawar, बॉलीवुड ड्रग्स केस, ऋषिकेस पवार, मुंबई, सुशांत सिंह राजपपूत

ऋषिकेश पवार से ड्रग्स मामले में एनसीबी पहले भी पूछताछ की चुकी है। एनसीबी ने एक ड्रग्स सप्लायर के ऋषिकेश पवार का नाम लिए जाने के बाद उनको पूछताछ के लिए बुलाया था। मामले में गिरफ्तारी के डर से पवार ने अग्रिम जमानत की अपील भी की थी लेकिन उनको राहत नहीं मिल सकी थी। कोर्ट से राहत ना मिलने और समन पर पेश ना होने के बाद जब एनसीबी टीम चेंबूर में पवार के घर पहुंची तो पता चला कि वो एक दिन पहले ही निकल चुके हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि ऋषिकेश उन लोगों में शामिल थे जो सुशांत को ड्रग्स पहुंचाते थे।

बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून, 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में मृत मिले थे। सुशांत की मौत के बाद उनके पिता ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और आपराधिक साजिश रचने का मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद इस मामले की सीबीआई जांच कर रही है। अभी तक उनकी मौत की वजह खुदकुशी ही बताई गई है।

सुशांत की मौत के बाद सामने आया था कि वो ड्रग्स लेने के आदी थी। जिसको लेकर एनसीबी ने जांच शुरू की थी। एनसीबी इस मामले में कई गिरफ्तारियां कर चुकी है। जिसमें रिया चक्रवर्ती भी शामिल हैं, जो फिलहाल जमानत पर हैं। ड्रग्स मामले में एनसीबी एक्टर अर्जुन रामपाल, श्रद्धा कपूर, भारती सिंह और कई नामचीन फिल्मी हस्तियों से पूछताछ कर चुकी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+