Rhea Chakraborty: जिम के बाहर स्पॉट हुईं रिया चक्रवर्ती, फोटोग्राफरों ने पूछा हाल-चाल तो दिया ये जवाब

Rhea Chakraborty News: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती अपनी फिल्मों को लेकर बहुत कम ही सुर्खियों में रहीं लेकिन 14 जून, 2020 को एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के आकस्मिक निधन के बाद से अभिनेत्री रिया खबरों का केंद्र बन गई थीं। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच सीबीआई, ईडी और एनसीबी कर रही है। इस बीच सुशांत सिंह संग रिलेशनशिप से लेकर ड्रग्स एंगल में जेल जा चुकीं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती अपनी पुरानी जिंदगी में लौटने का प्रयास कर रही हैं। हाल ही में रिया चक्रवर्ती जिम से बाहर निकलते हुए स्पॉट की गईं।

रिया चक्रवर्ती ने बताया अपना हाल

रिया चक्रवर्ती ने बताया अपना हाल

सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती की कई लेटेस्ट वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं जो काफी वायरल हो रही हैं। वीडियो में रिया चक्रवर्ती जिम से बाहर निकलती दिखाई दे रही हैं, इस दौरान वहां मौजूद फोटोग्राफर रिया से उनका हाल भी पूछते हैं। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में एक महीने तक सलाखों के पीछे रहने और कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद रिया अब धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं।

फिटनेस पर ध्यान दे रही हैं रिया

फिटनेस पर ध्यान दे रही हैं रिया

पिछले साल एक्टर सुशांत सिंह की मौत के बाद मुश्किल दौर से गुजरने वालीं रिया चक्रवर्ती अब अपनी फिटनेस पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं, उन्हें अक्सर जिम के बाहर स्पॉट किया गया है। हाल ही में सामने आए एक वीडियो में उन्होंने अपना हाल-चाल बताया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रिया जिम से बाहर निकल रही हैं, इस बीच फोटोग्राफरों ने रिया से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा, रिया कैस हो आप? इसके जवाब में रिया कहती हैं, 'ठीक हो रही हूं।'

भाई के साथ स्पॉट हुई थीं रिया चक्रवर्ती

भाई के साथ स्पॉट हुई थीं रिया चक्रवर्ती

रिया चक्रवर्ती का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इससे पहले रिया चक्रवर्ती को अपने भाई शौविक चक्रवर्ती के साथ जिम के बाहर कैमरे में कैद किया गया था। रिया को कुछ समय से अपनी रेगुलर रुटीन फॉलो करते देखा जा रहा है। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने शौविक चक्रवर्ती को भी गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें: राजीव लक्ष्मण ने डिलीट की रिया के साथ शेयर की तस्वीरें, कहा-अपने शब्दों के लिए माफी चाहता हूं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+