रिया चक्रवर्ती के गिरफ्तार होते ही ट्रेंड करने लगा "Congratulations India", लोगों ने किए ये कमेंट

रिया चक्रवर्ती के गिरफ्तार होते ही ट्रेंड करने लगा "Congratulations India", लोगों ने किए ये कमेंट

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत मौत में मामले में जांच कर रही नॉरकोटिक्‍स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग्स कनेक्शन को लेकर एक्‍ट्रेस रिया चक्रवर्ती गिरफ्तार कर लिया है। रिया चक्रवर्ती पर ड्रग्स लेने समेत तमाम गंभीर आरोप लगे है जिसके संबंध में एनसीबी लगातार रिया से पूछताछ कर रही थी। मंगलवार को रिया चकक्रर्ती के गिरफ्तार होते ही ट्वीटर पर "Congratulations India" ट्रेंड करने लगा।

rhea
एक्‍टर सुशांत को न्‍याय दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर मुहिम चला रहे उनके फैंस अब रिया के गिरफ्तार होने पर खुशियां मना रहे है और रिया चक्रवर्ती पर जमकर अपना गुस्‍सा निकाल रहे हैं। जानिए रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पर लोग क्यों "Congratulations India" बोल रहे हैं?

रिया के पिता ने बेटे शौविक की गिरफ्तारी पर लिखा था

रिया के पिता ने बेटे शौविक की गिरफ्तारी पर लिखा था "Congratulations India"

बता दें रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती को दो दिन पहले एनसीबी ने गिरफ्तार किया था तब रिया के पिता ने इंद्रजीत चक्रवर्ती ने लिखा का कि "Congratulations India"...आपने मेरे बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मुझे उम्मीद है की अगला नंबर मेरी बेटी का होगा, और मैं नहीं जानता कि इसके बाद और कौन-कौन और गिरफ्तार होने वाला है। आपने एक मिडिल क्लास परिवार को खत्म कर दिया है, लेकिन न्याय के लिए सब जायज है। जय हिंद' जिस पर लोग अब उल्‍टा उन्‍हीं के खिलाफ लोग यूज कर रहे हैं।

Recommended Video

    Rhea Chakraborty के समर्थन में उतरे Bollywood सितारे, यूं किया सपोर्ट | वनइंडिया हिंदी
    रिया के मन का राज खुलेगा।! बॉलीवुड माफिया का सिंघासन डोलेगा!

    रिया के मन का राज खुलेगा।! बॉलीवुड माफिया का सिंघासन डोलेगा!

    ट्रंड कर रहे"Congratulations India" पर अब तक हजारों की संख्‍या में ट्वीट हो चुके हैं। एक ट्वीट पर एक यूजर ने रिया की गिरफ्तारी होने पर लिखा अब ये भी बता देना बहन इतनी बेरहमी से क्यों मारा हमारे भाई को? वहीं एक यूजर ने लिखा एक बात समझ नही आई, Drugs का इतना बड़ा खुलासा हुआ। ये महाराष्ट्र की सरकार कहा सोई हुई थी। एक यूजर ने लिखा पिक्‍चर अभी बाकी है मेरे दोस्‍त। एक यूजर ने लिखा सत्‍यमेव जयते। वहीं कंगना रनौत ने "Congratulations India" टैग करते हुए ट्वीट किया रिया चक्रवर्ती के मन का राज खुलेगा।! बॉलीवुड माफिया का सिंघासन डोलेगा!

    यूजर्स ने ऐसे भी जताई नाराजगी

    यूजर्स ने ऐसे भी जताई नाराजगी

    वहीं कुछ लोग "Congratulations India" टैग करके अपना गुस्‍सा भी निकाल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा लोग बधाई हो भारत लिखे जा रहे जैसे #रिया चक्रवर्ती अरेस्‍ट होने के बाद टीका इजाद हो गया, कोरोना केस समाप्‍त हो गए, देश की अर्थव्यवस्था सुधरने लगी है नौकरियां भी मिल रहीं, जर्नलिस्ट्स फिर से अच्‍छा काम करने लगे। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि कोई मीडिया को समझाओ कि देश को रिया की नहीं बल्कि युवाओं को नौक-रिया और किसानों को यू-रिया की जरूरत है। कोरोना से झेल रहे देश के लिए गिरती अर्थव्‍यवस्‍था, भारत की सीमा पर चीन से तनाव समेत अन्‍य म‍हत्‍वपूर्ण मुद्दों पर ध्‍यान केन्द्रित करने के बजाय हमारा सारा ध्‍यान इस केस पर है। एक यूजर ने लिखा रिया की अब हो गयी गिरफ्तारी, congratulations India Folded hands अब मुद्दे की बात जैसे बेरोजगारी, जॉब लॉस, गरीबी, निजीकरण पर कुछ दिखा दो।

    एनसीबी ने कहा हमारे पास सबूत है, हम कोर्ट में बेल का विरोध करेंगे

    एनसीबी ने कहा हमारे पास सबूत है, हम कोर्ट में बेल का विरोध करेंगे

    बता दें रिया चक्रवर्ती से एनसीबी ने तीन दिन तक पूछताछ की थी जिसके बाद रिया को गिरफ्तार किया गया। रिया चक्रवर्ती का कोरोना समेत अन्‍य मेडिकल टेस्ट मुंबई के सायन अस्पताल से NCB ने करवाया। इसके बाद उन्‍हें NCB दफ्तर ले जाया जाएगा, वहां से उन्हें अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश की जाएंगी। वहीं रिया के वकील ने बयान दिया है कि रिया के जमानत की अर्जी दी जाएगी। आज ही जमानत की मांग करेंगे। हम अपनी हर बात अदालत के सामने रखेंगे। वहीं NCB ने कहा है कि हमारे पास सबूत है इसलिए रिया की गिरफ्तारी की गई है। हम रिमांड तो नहीं मांगेंगे लेकिन बेल का विरोध करेंगे। हम रिया को जेल भेजने की मांग करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+