रिया चक्रवर्ती की दोस्‍त शिबानी दांडेकर ने अंकिता लोखंडे को दिया करारा जवाब, बोली ये बात

रिया चक्रवर्ती की दोस्‍त शिबानी दांडेकर ने अंकिता लोखंडे को दिया करारा जवाब बोली ये बात

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग एंगल सामने के बाद जांच कर रही नॉरकोटिक्‍स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार करने के बाद 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया है। रिया की गिरफ्तारी के बाद बॉलीवुड इंडस्‍ट्री के कलाकारों में दो फाड़ हो गई है। बॉलीवुड में बड़ी संख्‍या में कलाकार रिया की गिरफ्तारी के खिलाफत करते हुए मुहिम चला रहे हैं। रिया के सपोर्ट में आवाज उठाते हुए कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने भी सोशल मीडिया पर रिएक्ट किया है। वहीं अब रिया चक्रवर्ती की दोस्‍त शिबानी दांडेकर ने सुशांत की एक्‍स गर्लफैंन्‍ड अंकिता लोखंडे की हलिया पोस्‍ट पर जवाब देते हुए पलटवार‍ किया है। शिबानी दांडेकर का ये मैसेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

शिबानी दांडेकर ने लिखा- इतनी नफरत किसी के अंदर नहीं भरी है,

शिबानी दांडेकर ने लिखा- इतनी नफरत किसी के अंदर नहीं भरी है,

बता दें बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व प्रेमिका अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने बुधवार को लंबी चौड़ी पोस्‍ट शेयर की। अंकिता लोखंडे के इस खुले पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए रिया चक्रवर्ती की दोस्‍त शिबानी दांडेकर ने अभिनेत्री को करारा जवाब दिया। रिया की इस दोस्‍त ने दावा किया कि रिया को निशाना बनाया जा रहा है। शिबानी दांडेकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अंकिता की स्टोरी की एक पोस्ट शेयर की है। शिबानी दांडेकर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अंकिता लोखंडे को टैग करते हुए लिखा कि इतनी नफरत किसी के अंदर नहीं भरी है, जितनी आपके अंदर है।

शिबानी ने लिखा- शर्मनाक अरेस्ट को सेलीब्रेट कर रही हैं

शिबानी ने लिखा- शर्मनाक अरेस्ट को सेलीब्रेट कर रही हैं

इस पोस्‍ट शिबानी डांडेकर ने अंकिता का नाम लिए बिना लिखा है- 'पितृसत्ता की इस राजकुमारी ने स्पष्ट रूप से सुशांत के साथ अपने स्वयं के संबंधों के मुद्दों को कभी नहीं निपटाया। वह साफ तौर पर लोकप्रियता चाहती हैं और इसे उन्होंने रिया को निशाना बनाने में अहम भूमिका निभाकर काफी हद तक सफलता भी हासिल भी किया है। 'पेट्रियाकी की प्रिंसेस को मीडिया में देखने से बुरा और कुछ नहीं है। जो इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा रही हैं और जीत रही हैं। एक यंग महिला के बारे में भद्दी बातें बोल रही हैं और उसके शर्मनाक अरेस्ट को सेलीब्रेट कर रही हैं।

अंकिता टीआरपी और अटेंसशन के लिए ऐसा कर रहीं

अंकिता टीआरपी और अटेंसशन के लिए ऐसा कर रहीं

शिबानी डांडेकर ने आगे लिखा ऐसा लगता है कि इन्हें 'कर्मा और फेट' के बारे में बहुत पता है। वो इंतजार कर रही हैं अपने लिए। उन्होंने अपनी स्टोरी में आगे लिखा, "आपसे नफरत करने वालों को पत्र लिखने से पहले इस बात को समझ लें कि किसी के भी दिल में इतनी नफरत नहीं भरी है जितनी आपके अंदर है। अंकिता आपको यह बात स्वीकार करने की जरूरत है कि सुशांत रिया से प्रेम करते थे। इस पितृसत्ता को समझने की बजाय अंकिता जैसी महिला भीड़ का हिस्सा बन गईं और उन्होंने अपना एजेंडा आगे बढ़ाने के लिए सदियों की मेहनत पर पानी फेर दिया। सिर्फ इसलिए क्योंकि मिसौजिनी से उन्हें टीआरपी और अटेंसशन मिल रही है।'

अंकिता ने कहा मैंने कभी नहीं कहा कि यह हत्या है

अंकिता ने कहा मैंने कभी नहीं कहा कि यह हत्या है

सुशांत की पूर्व प्रेमिका अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने बुधवार को लंबी चौड़ी पोस्‍ट शेयर की और एक खुला पत्र साझा किया। अंकिता ने लिखा है कि मीडिया मुझसे बार बार पूछती है कि यह आत्महत्या है या मर्डर, तो मैं आप सबको साफ कर दूं कि मैंने कभी नहीं कहा कि यह हत्या है, लेकिन मैं अपने दोस्त और उसके परिवार के लिए इंसाफ जरूर चाहती हूं। अंकिता ने सवाल किया कि क्या सुशांत के अवसाद के बारे में परिवार को नहीं बताया गया था या नहीं।

अंकिता ने रिया पर बोला हमला किया ये सवाल

अंकिता ने रिया पर बोला हमला किया ये सवाल

बता दें सुशांत की पुरानी गर्ल फैंड अंकिता लोखंडे ने रिया के गिरफ्तार होने के बाद ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'इंसाफ मिला'। अंकिता लोखंडे ने लिखा है कि डियर हेटर्स, मान लेते हैं कि आपको अपनी दोस्‍त के बारे में सब कुछ जरूर पता होगा कि उसकी जिंदगी और रिलेशनशिप में क्‍या चल रहा है, काश कि आप पहले जाग गए होते और अपने दोस्त को ड्रग्स न लेने की सलाह दी होती। इस पोस्‍ट में अंकिता ने रिया पर हमला बोलते हुए लिखा कि आपने सार्वजनिक तौर पर कहा कि सुशांत डिप्रेशन में था, तो क्या एक एक डिप्रेस्ड आदमी को ड्रग लेने की सलाह दी जानी चाहिए, वो सुशांत की बेहतरी के लिए डॉक्टर्स से बात कर रही थीं, तो क्या वो ड्रग्स की बात कर रही थीं, क्या ये उचित व्यवहार है।

अंकिता ने कहा- गहराई से प्‍यार करने वाला क्या ऐसा करेगा

अंकिता ने कहा- गहराई से प्‍यार करने वाला क्या ऐसा करेगा

अभिनेत्री अंकिता ने कहा कि एक तरफ, चक्रवर्ती सुशांत के स्वास्थ्य के मुद्दों के बारे में डॉक्टरों के साथ बातचीत कर रही थी, लेकिन दूसरी ओर, वह "उनके लिए ड्रग्स उपलब्ध करवा रही थी"। "क्या कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जो किसी को इतनी गहराई से प्यार करने का दावा करता है, दूसरे व्यक्ति को उसकी मानसिक स्थिति और स्थिति जानने का दावा करने वाली दवाओं का सेवन करने की अनुमति देगा? क्या आप ऐसा करेंगे? मुझे नहीं लगता कि कोई भी ऐसा करेगा। इसलिए इसे लापरवाही और गैरजिम्मेदारी की कार्रवाई के रूप में देखा जाना चाहिए? "

' मेरे लिए विधवा और सौतन जैसे शब्दों का इस्तेमाल हुआ'

' मेरे लिए विधवा और सौतन जैसे शब्दों का इस्तेमाल हुआ'

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने खुद को "महाराष्ट्रियन और भारतीय नागरिक" बताते हुए कहा कि उन्हें राज्य सरकार और केंद्रीय जांच एजेंसियों पर पूरा भरोसा है। अंकिता ने लिखा है कि मेरे लिए विधवा और सौतन जैसे शब्दों का इस्तेमाल हुआ जबकि मैं सिर्फ सुशांत की 2016 की मेंटल हेल्थ के बारे में बात करने के लिए आगे आई थी। फिलहाल एक मराठी होने के नाते मुझे राज्य और केंद्र की सरकारें और जांच एजेंसियों पर पूरा भरोसा है। बता दें रिया चक्रवर्ती ने अपने आज तक को दिए इंटरव्यू में अंकिता लोखंडे के लिए कहा था कि वो सुशांत की विधवा की तरह व्यवहार क्यों कर रही हैं, जबकि वो तो सुशांत की जिंदगी से बहुत पहले जा चुकी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+