Rhea Chakraborty Release : बोले रिया के वकील मानशिंदे-'बंगाल की बाघिन अब हर बेशर्म का मुंह बंद करेगी'
मुंबई। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस (Sushant Singh Rajput) में मुख्य आरोपी फिल्म अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को कल बॉम्बे हाई कोर्ट ने सशर्त बेल दे दी है,कोर्ट ने रिया को निर्देश दिया है कि उन्हें अपने घर के पास के पुलिस स्टेशन पर 10 दिन तक रोज अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। उन्हें अपना पासपोर्ट भी जमा कराना होगा और बिना कोर्ट की इजाजत के उन्हें विदेश जाने की अनुमति नहीं है, HC ने रिया चक्रवर्ती को एक लाख रुपए के पर्सनल बॉन्ड पर जमानत दी है, कोर्ट ने कहा है कि अगर उन्हें मुंबई से भी बाहर जाना है तो भी उन्हें पुलिस को इसकी जानकारी देनी होगी।
Recommended Video

'बंगाल की बाघिन अब सबका मुंह बंद करेगी'
जिसके बाद रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने मीडिया और विरोधियों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है एनडीटीवी से बात करते हुए मानशिंदे ने कहा कि मेरी क्लाइंट रिया के खिलाफ एक हेट कैंपेन चलाया गया,ये वो लोग हैं,जो इस वक्त मेरे घर के बाहर मेरा इंटरव्यू लेने के लिए लाइन लगाए हैं लेकिन मैं बस एक ही बात बोलना चाहता हूं कि रिया इन सबको मुंहतोड़ जवाब देगी, वो बंगाल की बाघिन है और न्याय के लिए लड़ेगी, मानशिंदे ने कहा कि रिया मानसिक रूप से काफी मजबूत है और उसे कमजोर समझने की गलती ना करें।

'वो अब हर बेवकूफों से लड़ने के लिए तैयार है'
मानशिंदे ने आगे कहा कि रिया की छवि को खराब करने वाले बेशर्म लोगों को से मैं यही कहना चाहता हूं कि वो अब हर बेवकूफों से लड़ने के लिए तैयार है, रिया के खिलाफ ये सब इसलिए हुआ क्योंकि वो एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की प्रेमिका थी और अंत वक्त में उसके साथ थी, उन्होंने दोहराया कि रिया चक्रवर्ती तो प्यार करने की सजा मिली है।
रिया चक्रवर्ती की छवि खराब करने की कोशिश
मानशिंदे ने कहा कि कुछ लोग तो सस्ती टीआरपी के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं,ये शर्मनाक है,एक चैनल तो मेरी फीस, मेरी कारों और मेरे कार्यालय के बारे में भी चर्चा कर रहा था ये कितनी ओछी हरकत है, फिलहाल हाईकोर्ट मीडिया ट्रायल की भूमिका की जांच कर रहा है और जल्द ही सब कुछ साफ हो जाएगा, ऐसी उम्मीद मैं करता हूं।

मीडिया को भी कड़े निर्देश
मालूम हो कि रिया को बेल मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने मीडिया के लिए भी कड़े निर्देश जारी किए हैं, उसने ने कहा है कि अगर किसी ने भी रिया या उनके घरवालों का पीछा किया या फिर उसके वाहन को रोककर बाइट लेने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जा सकता है।

रिया पर "ड्रग सिंडिकेट का सक्रिय सदस्य" होने का आरोप
गौरतलब है कि 28 दिन तक जेल में रहने के बाद रिया चक्रवर्ती कल रिहा हुईं, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 9 सितंबर को ड्रग्स मामले में जांच के दौरान रिया को गिरफ्तार किया था,एनसीबी ने रिया पर "ड्रग सिंडिकेट का सक्रिय सदस्य" होने का आरोप लगाया था, जहां रिया को कल बेल मिली, वहीं दूसरी ओर रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती और सुशांत के घर में काम करने वाले अब्दुल बासित परिहार की जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया।

मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications