सुशांत का घर छोड़ने से पहले रिया ने 8 हार्ड डिस्क को किया था नष्ट, वकील बोले- हत्या के लिए बड़ी साजिश रची गई
नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत की मौते के मामले में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले की सीबीआई, ईडी, नारकोटिस्क डिपार्टमेंट जांच कर रही है। इस बीच बड़ी खबर यह सामने आई है कि सीबीआई की पूछताछ के दौरान सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी ने दावा किया है कि सुशांत का फ्लैट छोड़ने से पहले सुशांत की गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती ने हार्ड ड्राइव को खराब कर दिया था। इस खबर के सामने आने के बाद सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह ने इस पूरे मामले में बड़े षड़यंत्र की बात कही है।

बड़ी साजिश
विकास सिंह ने कहा कि अगर हार्ड ड्राइव वाली बात सच है तो इससे साफ तौर पर यह स्थापित होता है कि सुशांत सिंह राजपूत की हत्या के लिए साजिश रची गई थी। मुझे लगता है कि इस पूरे मामले में काफी कुछ भयावह है और ऐसा प्रतीत होता है कि मामले में कुछ बड़े लोग शामिल है। इसके साथ ही विकास सिंह ने मुंबई कमिश्नर और इलाके के डीसीपी को सस्पेंड किया जाना चाहिए। बता दें कि सुशांत के मामले में पिछले कुछ दिनों से सीबीआई लगातार लोगों के बयान ले रही है और इस पूरी गुत्थी को सुलझाने की कोशिश कर रही है।

8 हार्ड डिस्क नष्ट की
सीबीआई जांच में यह बात सामने आई है कि 8 जून को सुशांत और रिया के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद रिया सुशांत का घर छोड़कर चली जाती हैं। सीबीआई से पूछताछ के दौरान सिद्धार्थ पिठानी ने बताया कि सुशांत का घर छोड़ने से पहले रिया ने आईटी एक्सपर्ट से 7 हार्ड डिस्क नष्ट कराई थी। ऐसे में यह जानकारी सामने आने के बाद रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें काफी बढ़ती नजर आ रही हैं। सीबीआई ने सिद्धार्थ से मुंबई के सांताक्रूज स्थित डीआरडीओ गेस्ट हाउस में तकरीबन 6 घंटे पूछताछ की।

सुशांत मामले में ड्रग्स की एंट्री
इस बीच इस पूरे मामले में एक और बड़ी जानकारी यह सामने आई है कि सुशांत की मौत में ड्रग्स का भी कनेक्शन है। सुशांत सिंह राजपूत के पूर्व बॉडीगार्ड ने एक स्टिंग ऑपरेशन में कई बड़े खुलासे किए हैं। दिवंगत एक्टर के बॉडीगार्ड मुश्ताक ने बताया कि उन्होंने बॉलीवुड एक्टर के साथ आते जाते कई बार पार्टियों में और अपनी कार में सफर करने के दौरान उन्हों महंगी और इम्पोर्टेड चरस लेते देखा है। मुश्ताक ने बताया कि वह नौ महीने तक एक्टर के बॉडीगार्ड रहे थे, उन्होंने पिछले साल फरवरी, 2019 में नौकरी छोड़ी थी।

नौकर ने भी ड्रग्स के बारे में बताया
मुश्ताक ने चरस के परिणाम को लेकर चेताया आपको बता दें कि पूछताछ में सुशांत सिंह राजपूत के हाउसकीपर नीरज ने भी पुलिस को बताया था कि निधन से कुछ दिन पहले उसने एक्टर के लिए मारिजुआना के सिगरेट रोल किए थे। हाल ही में रिया चक्रवर्ती और मैनेजर के बीच कथित चैट में भी सुशांत के ऐसे ही प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की गिरफ्त में होने की बात कही गई है। मुश्ताक ने भी अपने बयान में राजपूत के चरस और गांजा के आदि होने की ओर इशारा किया है।

सुशांत के स्टाफ के लोग चरस रोल करते थे
मुश्ताक के मुताबिक राजपूत के पर्सनल स्टाफ में तीन चार लोग ऐसे थे जो उनके लिए चरस रोल करते थे। मुश्ताक ने बताया कि उन्हें सख्त निर्देश दिए गए थे कि कार में इसका सेवन के बाद वहां निशान न छोड़ें क्योंकि चेकिंग के दौरान पकड़े जाने का खतरा होता है। मुश्ताक के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत का स्वाभाव अनिश्चित प्रकृति वाला था, शूट्स के दौरान कोई भी उनके मूड का अनुमान नहीं लगा सकता था। शूटिंग के दौरान वह कुछ भी मंगा सकते थे, अगर वह नहीं मिला तो सुशांत अपना आपा खो देते थे।

केस दर्ज
बता दें कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग्स मामले में उन-उन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है जिनके नाम पहले से ही ईडी की एफआईआर में हैं। नारकोटिक्स ब्यूरो ने रिया चक्रवर्ती, उनके भाई व कई अन्य लोगें के खिलाफ 20, 22, 27, 28, 29 NDPS एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि एनसीबी ने ये कार्रवाई ईडी का खत मिलने के बाद की है। सूत्रों ने बताया था कि प्रवर्तन निदेशालय से एनसीबी को जो लेटर मिला है उसमें MDMA ड्रग्स (एक्सटेसी टेबलेट ), गांजे और LSD ड्रग्स का नाम लिखा है।












Click it and Unblock the Notifications