Sushant Singh Case: सीबीआई से 8 घंटे चली पूछताछ के बाद सांताक्रूज पुलिस स्टेशन पहुंची रिया, जानिए क्यों नहीं गईं घर

नई दिल्ली। सुशांत सिंह रातपूत मौत मामले में सीबीआई और ईडी के सवालों का सामना कर रहीं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से आज यानी शुक्रवार को सीबीआई ने 8 घंटे पूछताछ की। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक अब रिया चक्रवर्ती को मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन लाया गया है जहां उनके भाई शौविक चक्रवर्ती भी मौजूद हैं। बता दें कि करीब शुक्रवार रात 9.38 बजे रिया चक्रवर्ती DRDO गेस्ट हाउस से निकली थीं जहां उन्हें सीबीआई द्वारा सुशांत सिंह राजपूत मामले में तलब किया गया था।

Rhea Chakraborty at Santa Cruz police station after 8 hours of questioning by CBI

मिली जानकारी के मुताबिक DRDO गेस्ट हाउस में सीबीआई ने रिया से 8 घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद उन्हें देर रात गेस्ट हाउस से बाहर निकलते कैमरे में कैद किया गया। बताया जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती सीबीआई की पूछताछ के बाद अपने घर के लिए रवाना तो हुईं लेकिन वह अपने घर पर न रुककर सांताक्रूज पुलिस स्टेशन पहुंच गई हैं। इस दौरान रिया के साथ उनके भाई शौविक चक्रवर्ती और महिला कॉन्स्टेबलों के साथ मुंबई पुलिस की एक टीम भी मौजूद थी।

बताया जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती को अपनी सुरक्षा की चिंता है इसलिए वह घर जाने से पहले सांताक्रूज पुलिस स्टेशन गईं। जानकारों का कहना है कि मीडिया से बचने के लिए ही बॉलीवुड अभिनेत्री पुलिस स्टेशन पहुंची हैं। मीडिया से बचने के लिए उन्होने पुलिस संरक्षण मांग की मांग की है। हालांकि रिया ज्यादा देर तक थाने में नहीं रहीं और कुछ देर बाद ही अपने भाई शौविक चक्रवर्ती के साथ सांताक्रूज पुलिस स्टेशन से घर के लिए निकल गईं। इस दौरान उनके साथ कुछ पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। बता दें कि सुशांत केस में सीबीआई जांच के 8वें दिन यानी शुक्रवार को रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। पहले दिन रिया से करीब 10:30 घंटे पूछताछ चली। सीबीआई शनिवार को रिया से फिर पूछताछ करेगी।

यह भी पढ़ें: सुशांत को ड्रग्स दिए जाने की बात पर भांजी ने कहा- सांस लेना मुश्किल हो गया है, क्यों उन्हें इतना कष्ट दिया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+