राजस्व विभाग ने हड़ताल का समाधान करने और कर्मचारियों के प्रशिक्षण को सुनिश्चित करने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित की

राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने जिला कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित की ताकि चल रही हड़ताल का समाधान किया जा सके और कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जा सके। प्रमुख निर्देशों में कर्मचारियों के लिए अनिवार्य प्रशिक्षण और हड़ताली कर्मचारियों से लैपटॉप एकत्र करना शामिल था।

पटना : राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह एवं सचिव जय सिंह ने राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल की स्थिति को देखते हुए विभागीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष से राज्य के सभी जिलाधिकारियों के साथ वीसी की। इस दौरान सभी जिलाधिकारी से जिलों की स्थिति पर चर्चा की गई और वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश दिये गये।

Revenue Department Holds Video Conference on Strike

अपर मुख्य सचिव श्री सिंह ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि सोमवार को सभी अंचल अमीन और पंचायत सचिव को ऑनलाइन मोड में ट्रेनिंग दिए जाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि दिन के 11 बजे से प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गई है। इसमें संबंधित सभी कर्मियों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाय। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को ये भी निर्देशित किया कि सभी हड़ताली राजस्व कर्मचारियों को आवंटित लैपटॉप को सोमवार को शाम पांच बजे तक जमा कराना सुनिश्चित कराया जाय। तीसरे निर्देश में जिलाधिकारियों को कहा गया है कि सेवानिवृत राजस्व कर्मियों की सेवा संविदा के आधार पर लेना सुनिश्चित की जाय। सेवानिवृत कर्मचारी 27 मई से 31 मई के बीच कार्यालय अवधि में पहचान पत्र के साथ अपने जिले के अपर समाहर्त्ता के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। अपर मुख्य सचिव ने वीसी में ये भी कहा कि विभाग हड़ताली राजस्व कर्मचारियों की मांगों के प्रति संवेदनशील है। वे हड़ताल समाप्त कर दूसरे दिन वार्ता को आएं, उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+