राधे मां फैलाती हैं अश्लीलता, गोद में बैठ कर भक्तों को करती हैं KISS: फाल्गुनी
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। हाथ में त्रिशूल और सुर्ख लाल गुलाब का फूल लेकर भक्तों को I LOVE YOU कहने वाली स्वघोषित धर्मगुरु राधे मां की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पहले निक्की गुप्ता नामक महिला ने राधे मां पर दहेज प्रताड़ना और मारपीट का मुकदमा दर्ज करवाया मगर अब मुंबई की ही एक महिला वकील ने राधे मां पर अश्लील हरकतों का आरोप लगाया है।

वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा कि एमएम गुप्ता परिवार के घर यानी राधे मां भवन में होने वाले कार्यक्रमों में अश्लीलता परोसी जा रही है। फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट ने बताया कि राधे मां के कुछ फॉलोवर्स ने उनसे इस संबंध में कहा था जिसके बाद वो खुद सच्चाई जानने के लिए राधे मां के भवन गईं थी।
उन्होंने एबीपी न्यूज को बताया कि राधे मां कोई धर्मगुरु नहीं बल्कि लोगों को रिझाने का काम करती हैं। फाल्गुनी ने बताया कि राधे मां अपने भवन में लोगों को किस करती हैं और जवान लड़कों के गोद में बैठती हैं। फाल्गुनी ने बताया कि राधे मां जवान मर्दों को अपनी ओर एट्रैक्ट करती हैं औ अश्लील तरीके से उन्हें टच करती हैं।
आपको बताते चलें कि इससे पहले निक्की गुप्ता ने राधे मां सहित 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज करवाया है। उसने बताया कि उसकी शादी अप्रैल 2012 में नकुल गुप्ता से हुई थी। नकुल गुप्ता का नाता मुंबई के उसी घर से है जहां राधे मां रहती हैं। घर के मालिक मनमोहन गुप्ता के भांजे हैं नकुल गुप्ता और परिवार की तरह राधे मां को मानते हैं। इन सबके अलावा निक्की ने एक और खुलासा किया है जो हैरान करने वाला है। एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान निक्की ने बताया है कि राधे मां अपने कमरे में फिल्मी गानों पर खूब डांस करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications